युवा राष्ट्र की प्रगति के सैलाब- आईएएस अंकित अष्ठाना

उज्जैन। कर्म के हिमालय से प्रगति का सैलाब बहाने वाली राष्ट्र की युवा तरूणाई है। खेल मानवीय भावनाओं को प्रदर्शित करने का उचित मंच है। बॉडी बिल्डिंग विषम परिस्थितियों में स्वयं को सतत प्रेरित करने की अनुशासनात्मक चुनौती है। मजबूत युवा राष्ट्र के सच्चे रखवाले है।

उक्त खेल उदगार स्वस्थ संसार जिम में आयोजित शरीर साधकों के बेस्ट ऑफ़ लक समारोह में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आईएएस अंकित अष्ठाना ने युवाओं को प्रेरणा स्वरूप व्यक्त किए। अध्यक्षता राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश के चेयरमेन प्रेमसिंह यादव ने की।

सागर जिले के गढ़ा कोटा में आयोजित 1 लाख केश प्राइज़ मिस्टर एमपी 2020 राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में चयनित शरीर साधकों के बेस्ट ऑफ़ लक कार्यक्रम में शरीर साधकों को ट्रेक सूट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। उज्जैन जिले के चयनित खिलाडिय़ों में विकास वर्मा, वसीम खान, उदित गुडवीन, मोलना आकिब, सौदान सिंह, सेफ मोहम्मद, दीपक सिसौदिया, सिकंदर खान हैं।

प्रादेशिक अध्यक्ष पूर्व मिस्टर इंडिया जितेंद्रसिंह कुशवाह, इंजीनियर गजेन्द्र मेहता ने अंकित अष्ठाना का मालवी पगड़ी, हार तथा आकर्षक स्मृति चिन्ह प्रदान कर विशिष्ट खेल अभिनन्दन किया। सूत्रधार शैलेन्द्र व्यास स्वामी मुस्कुराके थे। उज्जैन जिले के दल का कोच राजेश भारती तथा प्रबंधक अनिल चावंड को नियुक्त किया गया है। राज्य स्तरीय बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा 23 दिसम्बर को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव के द्वारा आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रेस फोटोग्राफर पर किया हमला प्रशासन ने गुमटियां हटवाई

Sat Dec 19 , 2020
उज्जैन,अग्निपथ। बड़े गणपति मंदिर के सामने मामूली बात पर एक गुमटी वाले ने शनिवार को प्रेस फोटोग्राफर का लाठी मारकर सिर फोड़ दिया। घटना के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के ठेले गुमटियां हटवा दी। महाकाल पुलिस आरोपी को तलाश रही है। आगर रोड स्थित राजीवनगर निवासी प्रेस फोटोग्राफर नौमीष पिता […]

Breaking News