रतलाम के जावरा में मानसिक रोगी पति ने पत्नी को मारा चाकू, बच्चों को भी जहर देकर मारा

रतलाम। रतलाम के जावरा में एक सिरफिरे व्यक्ति कि करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इस शख्स ने ना केवल अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया बल्कि आशंका है कि उसने अपने दो बच्चों को भी ज़हर देकर मार दिया। आरोपी पति दिनेश चौहान फरार है ।जिसकी तलाश में जावरा शहर थाना पुलिस जुटी है।
दरअसल यह घटना बीती रात जावरा के हुसैन टेकरी कि है जहां इंदौर का दिनेश चौहान अपने परिवार के साथ पहुंचा था। दिनेश मानसिक रुप से परेशान था अत: स्वयं के ईलाज के लिए वह हुसैन टेकरी आया था। देर रात अपनी पत्नी से कहासुनी होने पर अपनी पत्नी को चाकू मारकर वह फरार हो गया। घायल पत्नी का जिला अस्पताल में ईलाज जारी है। लेकिन सुबह जब उसके दोनों बच्चे नहीं उठे और दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास के लोगों कि मदद से बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 12 वर्षीय बच्ची और 14 साल के बालक को मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि फरार दिनेश ने ही दोनों बच्चों को जहर दिया है। घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली है। वहीं औधोगिक थाना जावरा पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाय वाले के चक्कर में नप गई सीएसपी

Sun Mar 13 , 2022
कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला भोपाल अटैच, दो अपराधों में अब तक गिरफ्तार हुए 3 लोग उज्जैन। करोड़पति चाय वाले से जुड़े ऑनलाईन धोखाधड़ी के मामले में सेटलमेंट के एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत मांगे जाने के कथित आरोपों के बाद गृह विभाग ने कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला को उज्जैन […]
PALLAVI SHUKLA CSp