राज्य कर्मचारी संघ के गिरी अध्यक्ष चौहान, सचिव चुने गए

उज्जैन। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश के उज्जैन जिलाध्यक्ष मनोहर गिरी और सचिव दिलीप चौहान चुने गए। दोनों को सौ प्रतिशत वोट मिले हैं।

चुनाव प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनोखी लाल शर्मा, निर्वाचन अधिकारी गौरव सोनी ने राज्य कर्मचारी संघ की रीति नीति अनुसार कराए, जिसमें उज्जैन जिले की सभी तहसीलध् ब्लॉक एवं जिले के पदाधिकारियों ने पैनल के रूप में अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए अपने मत का प्रयोग किया।

चुनाव अधिकारी गौरव सोनी ने बताया कि द्वितीय वर्ष के लिए यह निर्वाचन देवास गेट पानी की टंकी परिसर स्थित जिला कार्यालय पर हुआ। अब यह कार्यकारिणी 2 वर्ष अपने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्या एवं जायज मांगों को स्थानीय एवं प्रदेश स्तर पर रखकर उनका निराकरण कराने के लिए जनप्रतिनिधि एवं शासन से चर्चा करेगी।

संगठन का कार्यालय बनवाया इसलिए सी फीसदी वोट

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोहर गिरी, सचिव दिलीप चौहान, कोषाध्यक्ष संजय सिंह सिसोदिया ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने संगठन का कार्यालय बनवाया है। इसलिए दूसरी बार उन्हें सदस्यों ने सौ फीसदी वोट देकर निर्वाचित किया है। सभी पदाधिकारी जिले में कर्मचारियों के लिए उनकी समस्याओं का निराकरण करा कर नई इबारत लिखेंगे। साथ ही सभी तहसील ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों का संघ की नीति रीति से विभिन्न विभागों में कार्यरत सभी वर्ग के कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।

इस अवसर पर उज्जैन तहसील के तहसील अध्यक्ष महेश व्यास घटिया तहसील से राजीव सिंह सैंगर एराजू सिंह सोलंकीए विनोद पवार महिदपुर से राधेश्याम सिसोदिया, विष्णु पांचाल, बडऩगर से घनश्याम पाठक, कन्हैयालाल बर्फा,बलराम पंड्या, तराना से मांगी लाल यादव, नागु लाल शर्मा खाचरोद से दिलीप खाबिया उज्जैन ब्लॉक से मनोज मोरटे, श्यामसुंदर सोनी, राजेंद्र बारूपाल, जिला पदाधिकारियों में कजोड़ मल मिमरोट ,राम सिंह बनिहार , प्रभाकर त्रिपाठी, अर्जुन सिंह सोलंकी, राजेंद्र वर्मा, शशि मोहन राजपूत, दिलीप मेहता, त्रिलोक चंद्र ,जामखेड़ विभागीय समिति से अशोक मालवीय अशोक राव, महेश परमार, रमेश मालवीय, रवि पवार आदि पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना से जंग में उतरी DRDO की दवा 2-DG,डॉ रेड्डीज ने की कमर्शियल लॉन्च की घोषणा

Mon Jun 28 , 2021
नई दिल्ली। डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज ने सोमवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा तैयारी एंटी-कोविड दवा 2-DG के कमर्शियल लॉन्च की घोषणा की है। डीआरडीओ ने पहले 1 जून को कहा गया था कि कोरोना वायरस रोगियों के उपचार में इस दवा को इमरजेंसी यूज के लिए मंजूरी […]