रात 2 बजे तक घाट पर बैठे आयुक्त सुबह कराई स्नान की तैयारी

उज्जैन, अग्निपथ। शिव ज्योति अर्पणम समारोह में शिप्रा के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीपक एक साथ प्रज्वलित करने का वल्र्ड रिकार्ड बनाने के बाद नगर निगम के हिस्से में एक और सफलता आई है। बुधवार को अमावस्या स्नान पर्व था, शिप्रा के घाटो से महज चंद घंटो में ही लाखों दीपक हटाकर घाट को सुबह तक स्नान के लिए साफ करना किसी चुनौती से कम नहीं था। रात 2 बजे तक नगर निगम आयुक्त खुद यहां डटे रहे।

300 से ज्यादा कर्मचारियों ने झपकी तक नहीं ली। इस लगन का नतीजा था कि बुधवार दोपहर तक शिप्रा के सभी घाटों को स्नान के लिए दोबारा तैयार कर दिया गया था।

शिप्रा तट के 8 प्रमुख घाटों में रामघाट सबसे अहम है, मंगलवार की रात 12 बजे तक रामघाट पर दर्शनार्थियों की भीड़ रही, कई दीपक भी जलते रहे। रात 12 बजे से नगर निगम के 300 कर्मचारियों ने सबसे पहले रामघाट से ही दीपक उठाना आरंभ किया। एक टीम दीपक से बचा हुआ तेल एकत्रित करती, दूसरी टीम दीपकों को सुरक्षित संग्रहित करती और तीसरी टीम घाट पर फेले तेल पर चूना पावडर डालती जाती।

नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता खुद रात 2 बजे तक रामघाट पर ही मौजूद रहे और कर्मचारियों को तेजी से काम करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे। सुबह का उजाला होने तक रामघाट और दत्त अखाड़ा घाट से दीपक हटाकर अमावस्या का पर्व स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। शिप्रा के सभी घाटो से दीपक हटाने और चूना डालने का काम बुधवार शाम तक पूरा कर लिया गया था।

3 दिन से नहीं सोए सफाई श्रमिक

उज्जैन में बने वल्र्ड रिकार्ड का बड़ा श्रेय नगर निगम के सफाई श्रमिकों को जाता है। शिप्रा तट पर नगर निगम के 36 कर्मचारी स्थाई रूप से तैनात रहते है। शिव ज्योर्ति अर्पणम कार्यक्रम के लिए घाट कर्मचारियों सहित 300 सफाई श्रमिकों की ड्यूटी लगाई गई थी। दीपक सजाने से पहले घाट की सफाई, आयोजन के दौरान सफाई और आयोजन समाप्त होने के तत्काल बाद सफाई। घाट प्रभारी नीरज पथरोड़ के मुताबिक 3 दिन, 3 रात तक अधिकांश सफाई श्रमिक घाट पर ही डटे रहे। यहीं खाना खाया और यहीं काम करते रहे। कई सफाई श्रमिकों ने तो नींद तक नहीं ली।

मेला ग्राउंड में इकठ्ठा किए दीपक

शिप्रा तट पर प्रशासन ने 13 लाख दीपक लगवाए थे, गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड की टीम ने 11 लाख 71 हजार प्रज्वलित दीपकों की काउंटिंग की। मंगलवार देर रात से बुधवार शाम के बीच नगर निगम की टीमों ने 10 लाख से ज्यादा दीपक एकत्रित कर इन्हें कार्तिक मेला मैदान में रखवा दिया। इस कार्य के दौरान 10 से 15 प्रतिशत दीपकों में टूट-फूट भी हुई। शिव ज्योति अर्पणम समारोह के सुरक्षित दीपकों से नगर निगम की टीम विशाल शिवलिंग का निर्माण करवाएगी, यह शिवलिंग कहां स्थापित होगा, फिलहाल यह तय नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विक्रम के मैदान को संवारेगी एमपी क्रिकेट एसोसिएशन

Wed Mar 2 , 2022
5 साल के लिए साईन होगा एमओयू, गुड़ी पड़वा पर होगा दीक्षांत समारोह उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय परिसर के खेल मैदान को अब मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से खेलों के लायक बनाया जाएगा। एमपी क्रिकेट एसोसिएशन, संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन और विक्रम विवि के बीच खेल मैदान को संवारने के […]