अन्नक्षेत्र को नहीं किया बंद, श्रद्धालुओं को भोजन कराना जारी

असमंजस होने से बेसन चक्की की जगह मीठे चावल परोसे

उज्जैन, अग्निपथ। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के प्रकल्प महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को 28 से बंद करने का फरमान स्मार्ट सिटी ने जारी कर दिया था। बकायदा वर्क आर्डर निकाल कर अन्नक्षेत्र की बाहर की बाउंड्रीवाल पर नोटिस भी बड़े बड़े अक्षरों में चस्पा कर दिया था। लेकिन मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष और प्रशासक के अन्नक्षेत्र को चलाने की मंशा को देखते इसको बंद नहीं किया गया है।

बड़ा गणपति मंदिर के आगे महाकाल अन्नक्षेत्र का संचालन किया जा रहा है। महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के फेज-2 के कार्य को यहां पर शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है कि यहां पर ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। ऐसे में नोडल एजेंसी स्मार्ट सिटी ने अन्नक्षेत्र को बंद करने का फरमान जारी कर दिया था। बकायदा वर्क आर्डर जारी कर 28 नवम्बर से अन्नक्षेत्र को बंद करने को कहा गया था। 27 तारीख की रात तक मंदिर के प्रभारी सहित अधिकारी परेशान रहे। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के कारण उन्होंने श्रद्धालुओं को भोजन जिमाने की व्यवस्था एक तरह से बंद कर दी थी। लेकिन अन्नक्षेत्र का संचालन जारी रखने की सूचना मिलने के बाद ताबड़तोड़ तरीके से 28 की अलसुबह से ही काम शुरू कर दिया गया था।

28 को मीठे में बेसन चक्की बनाये जाने की व्यवस्था करने पर विचार हुआ था। लेकिन बंद की सूचना मिलने के बाद इसको निरस्त कर दिया गया था। एकाएक अलसुबह व्यवस्था की गई और मीठे चावल बनाकर श्रद्धालुओं के लिये परोसगारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिवेणी ब्रिज से गिरी कार, चालक की हालत गंभीर

Mon Nov 28 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौररोड त्रिवेणी ब्रिज से सोमवार तडक़े तेज र तार 40 फीट नीचे आ गिरी। हादसे में चालक की हालत गंभीर बताई गई है। जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि तडक़े 3.30 से 4 बजे के बीच त्रिवेणी ब्रिज से कार […]