रूद्रसागर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले की स्लैब गिरने से तीन मजदूर चोटिल

उज्जैन, अग्निपथ। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में महाकालेश्वर-रूद्रसागर विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे एक निर्माणकार्य के दौरान नाले की स्लैब गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए है। यह घटनाक्रम शनिवार दोपहर का है। तीनों ही मजदूरों को सामान्य चोंट आई है।

मंदिर के पिछले हिस्से में गुजरात की कंस्ट्रक्शन कंपनी एमपी बावरिया कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कंपनी के कर्मचारियों ने नाले पर ताजा स्लैब डाली थी। शनिवार दोपहर यह स्लैब नीचे गिर गई और इसकी चपेट में आकर तीन मजदूर चोंटिल हो गए। कंपनी के कंस्ट्रक्शन इंजीनियर चिराग पटेल ने बताया कि शनिवार को मैं छुट्टी पर था, इसलिए घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिकारी पहुंच गए तब पता चला बैठक निरस्त

Sat Jun 26 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में अवकाश के बावजूद शनिवार दोपहर आयुक्त क्षितिज सिंघल ने समयावधि पत्रकों की समीक्षा (टीएल) बैठक बुलाई। दोपहर 2.45 बजे तक ज्यादातर अधिकारी बैठक में शामिल होने पहुंच गए। ऐन वक्त पर चला कि बैठक निरस्त कर दी गई है। शनिवार दोपहर 3 बजे टीएल बैठक […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन