रेप पीडि़ता को गर्दन पर चाकू मारा, बोली-समझौता नहीं करने पर फरार आरोपी ने किया हमला

प्राणघातक हमले में प्रकरण तो वजह नहीं

उज्जैन,अग्निपथ। दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली महिला को चाकू लगने पर मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़ता का आरोप है कि रेप केस के फरार आरोपी ने समझौता नहीं करने पर हमला किया है। मामले में नीलगंगा पुलिस जांच कर रही है। संभावना है कि एक बदमाश पर पूर्व में जानलेवा हमले का केस में होने वाली गवाही की वजह आरोप लगाए जा रहे है।

शास्त्रीनगर हाल मुकाम बसंत विहार निवासी तीन बच्चों की 29 वर्षीय मां ने 30 नवंबर को नानाखेड़ा थाने में आगर रोड़ के रामकरण जाट उर्फ रामू और माडल स्कूल के पीछे रहने वाले रमेश मालवीय पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने रामू को जेल भेज दिया।

मामले में फरार रमेश पर महिला ने मंगलवार रात आरोप लगाया कि वह साथी महेश पटेल के साथ आया और प्रकरण में समझौते के लिए धमकाया। नहीं मानने पर गर्दन पर चाकू मारकर भाग गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में नीलगंगा पुलिस ने रमेश व पटेल पर केस दर्ज कर खोजबीन की, लेकिन बुधवार तक वह हाथ नहीं आ सके।

याद रहे महिला ने पुलिस को बताया था कि पति को छोडक़र चार साल से रामू के साथ रिलेशनशीप में थी। रामू ने उसके अश्लील वीडियो फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रमेश से दुष्कर्म करवाया। उसने पुलिस पर भी समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

तीन बार बदले बयान

पुलिस के मुताबिक रात को घटना के बाद महिला ने पहले बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला करना बताया था। कुछ देर बाद नकाबपोश बदमाशों के पैदल आकर चाकू मारने का कहा। तीसरी बार रमेश व महेश पर आरोप लगाया। अब अंतिम बार बयान लेकर मामले की जांच की जाएगी।

पुलिस को साजिश का शक

पुलिस सूत्रों की माने तो एक बदमाश पर पूर्व में 307 का केस दर्ज हुआ था। घटना में जाट व रमेश फरियादी पक्ष से संबंधित है। मामले में 10 दिसंबर को गवाही होना है। महिला अब उक्त बदमाश से जुड़़ी हुई है, इसलिए दबाव बनाने के लिए रेप व हमले के केस की साजिश रची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed Dec 8 , 2021
हादसा: नीलगाय ने भी ली एक युवक की जान उज्जैन,अग्निपथ। बडऩगर रोड़ पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को देर रात टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वहीं उन्हेल रोड़ पर नीलगाय […]

Breaking News