रेलवे अंडरपास में पानी भरने से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक पर जताया आक्रोश

महिदपुर रोड, अग्निपथ। ग्राम मिनावदा के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को बरसते पानी में मुंबई-दिल्ली रेल्वे ट्रेक पर खड़े होकर नारेबाजी कर अंडरपास में पानी  भरने से ग्रामीणों की आवाजाही रुकने पर आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने समय रहते अंडरपास में पानी भरने की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को दी लेकिन घटनास्थल पर मात्र तहसीलदार पारसनाथ मिश्रा तथा चौकी प्रभारी कन्हैयालाल अवास्या ग्रामीणों को समझाइश देने पहुंचे। कांग्रेस नेता संजय शर्मा के अनुसार रेल्वे के अधिकारियों को सूचना देने पर बताया गया कि अंडरपास के पास बने रेल्वे फाटक पर चार जनरेटर पानी निकासी के लिये उपलब्ध है।

शर्मा का आरोप है कि मौके पर एक ही जनरेटर पाया गया। इससे स्पष्ट है कि वरिष्ठ अधिकारियों को रेल्वे के स्थानीय अधिकारी कर्मचारी गुमराह कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दिक्कत का निराक रण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

कांग्रेस नेता संजय शर्मा के अनुसार ग्रामीणों ने रेल्वे अ धिकारियों को बताया है कि अंडर पास के पास में ही शासकीय भूमि है जिस पर बारिश के 4 माह वैकल्पिक रेलवे समपार फाटक बनाया जाकर ग्रामीणों को दिक्कत को दूर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इतना बड़ा मामला होने के बाद भी सरकार आरोपियों को बचाने में लगी-कमलनाथ

Tue Aug 16 , 2022
धार, अग्निपथ। भारूडपुरा- कोठीदा के बांध में लीकेज के बाद लगातार पांच दिन दिन तक प्रशासन ने काफ़ी जद्दोजहद बांध के पानी की निकासी का रास्ता तो सुलझा लिया और हजारों परिवारों के घरों को डूबने से भी बचा लिया। चपेट में आए तो सिर्फ कुछ लोग। एक तरफ सफल […]
dhar dam leakage कमलनाथ