लाखों रुपए चुराकर जुएं में हारे, तीन साल बाद पकड़ाए तो बरामद हुए 11 हजार

उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेड़ा पुलिस ने करीब तीन साल पहले तीन जगह से लाखों का माल चुराने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा। उन्हें छह दिन के रिमांड पर भी लिया, लेकिन माल मिला सिर्फ 11 हजार का। पुलिस दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश करने के साथ ही उनके साथी के हाथ आने पर सफलता की उम्मीद कर रही है।

बसंत विहार निवासी सरेश भारद्वाज, रामकुमार शर्मा व एक अन्य के यहां वर्ष 2018 में चोरों ने धावा बोला था। चोर तीनों घर से करीब 2.50 लाख का माल ले उड़े थे। इस अनसुलझी चोरी में करीब एक सप्ताह पहले थाना प्रभारी ओपी अहिर ने मुखबीर की सूचना पर गदा पुलिया के कुंदन पिता लक्ष्मण गोड़ व शांतिनगर निवासी लक्ष्मीनारायण पिता सुरेश भारद्वाज को पकड़ा। दोनों को 5 मार्च तक के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

उन्होंने कबूला कि सब्जी बेचने की आड़ में रैकी कर साथी पप्पू शूटर के साथ वारदातें की थी, लेकिन चुराया माल का बंटवारे के बाद वह राशि जुएं में हार गए। पुलिस ने उनके घर से चांदी की पायजेब सहित करीब 11 हजार का माल बरामद कर लिया, लेकिन शेष सामान नहीं मिलने पर पुलिस दोनों को रविवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी। टीआई अहिर ने बताया कि पप्पू शूटर को तलाश रहे हंै। उसके गिरफ्त में आने पर माल बरामद हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खबरों के उस पार: कोरोना फिर दे रहा है दस्तक..!

Sat Sep 4 , 2021
संपूर्ण विश्व को अपनी गिरफ्त में लेने वाली कोरोना महामारी एक बार फिर अपने पैर पसार रही है। विश्व के साथ साथ भारत में भी कोरोना की दो लहरें आ चुकी हैं। पहली लहर की अपेक्षा में दूसरी लहर ने सभी दूर काफी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि पिछले कुछ समय […]