लोन मंजूर करने के लिए रिश्वत लेते बैंक मैनेजर रंगे हाथों पकड़ाया

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आलोट में की कार्रवाई

जावरा, अग्निपथ। किसान से केसीसी और लोन मंजूर करने के लिए रिश्वत लेने के मामले में एक बैंक मैनेजर को लोका एक पुलिस में गिरफ्तार किया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आलोट शाखा के प्रबंधक को उसके चेंबर में ही लोकायुक्त उज्जैन पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक ग्राम भीम के रहने वाले बालूसिंह रेवढ़िया ने फरवरी को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस के अधीक्षक को इस मामले में शिकायत की थी। उसने अपने आवेदन में बताया था कि रतलाम जिले की आलोट सेंट्रल बैंक ऑफ india की शाखा के प्रबंधक मांगीलाल चौहान नॉन स्वीकृत करने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत मांगी। आवेदक ने बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड केसीसी और लोन मंजूर कराया था। जब वह खाते से रुपए निकालने बैंक गया तो मैनेजर मांगीलाल चौहान ने उससे लोन स्वीकृत करने के एवज में ₹15000 की मांग की। शिकायत के बाद मामले की तस्दीक करने पर शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में दबिश दी।

बैंक मैनेजर से चर्चा के मुताबिक फरियादी बालू सिंह मांगे गए रुपए लेकर बैंक मैनेजर के केबिन में पहुंचा और जैसे ही मैनेजर ने रुपए लिए उसके इशारा करते ही लोकायुक्त टीम ने चौहान को धर दबोचा। बैंक मैनेजर पर कार्रवाई करने वाली लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की टीम में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा , बलवीर सिंह यादव आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गेहूं के समर्थन मूल्य से ज्यादा बाजार के दाम

Fri Mar 11 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। राज्य सरकार ने 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी शुरू करने की तैयारी की है। गेंहू खरीदी के लिए उज्जैन से भोपाल तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तोल केंद्र बना दिए गए है, प्रभारियों की नियुक्ति हो चुकी है। इस पूरी कवायद […]