विक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष मेहता राजस्थान में खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित

उज्जैन, अग्निपथ। खुशालदास विश्वविद्यालय, हनुमानगढ़, राजस्थान में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीन मल्लखंभ चेम्पियनशिप के समापन अवसर पर वाणिज्य अध्ययनशाला,विक्रम विश्वविद्यालय के डॉ. आशीष मेहता को एम्पायर के रूप में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मल्लखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश इंडोलिया ने खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर पर टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन यतीन केलकर, वरिष्ठ निर्णायक राहुल चौकसी विशेष रूप से उपस्थित थे। 3 से 6 अप्रैल तक आयोजित चेम्पियनशिप के श्रेष्ठ संचालन हेतु डॉ. मेहता को चीफ एंपायर मनोनीत किया गया था। चेम्पियनशिप में देशभर से 55 विश्वविद्यालयों के 800 से अधिक महिला एवं पुरूष खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।

यह जानकारी विभागाध्यक्ष डॉ एस. के.मिश्रा ने देते हुए बताया अंतरराष्ट्रीय चेम्पियनशिप में एंपायर की भूमिका निभा चुके डॉ. मेहता विक्रम एवं विश्वामित्र अवार्ड से अलंकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनोद मिल के मामले में शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Thu Apr 7 , 2022
श्रमिकों ने लगाई है अवमानना याचिका उज्जैन, अग्निपथ। विनोद मिल में काम करने वाले श्रमिकों के भुगतान से जुड़े मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मिल के श्रमिकों की ओर से शासन के खिलाफ अवमानना याचिका लगाई गई है। 2019 में सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश […]