विक्रम विश्वविद्यालय के जॉब फेयर (Job Fair) में शामिल 13 कंपनियों ने दिए 284 विद्यार्थियों को जॉब अवसर

जॉब फेयर vikram job fair 16 07 22

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन द्वारा निरंतर जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। एक वर्ष की अवधि में चौथे जॉब फेयर (रोजगार मेले) का आयोजन गणित अध्ययनशाला में सम्पन्न हुआ।

रोजगार मेले (Job Fair) में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन डॉ मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा कोविड संकट के बाद अभी तक चार बार रोजगार मेलों का आयोजन कर विद्यार्थियों के लिए रोजगार की व्यवस्था करना एक सराहनीय कार्य है। विश्वविद्यालय द्वारा जरूरतमंद युवाओं को रोजगार की व्यवस्था कर विश्वविद्यालय की मूल आत्मा के साथ न्याय किया है।

ऐसे आयोजन सभी विश्वविद्यालयों के लिए आदर्श हैं, जो भविष्य में निरन्तर किये जाने चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलपति प्रो अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए विक्रम विश्वविद्यालय पूर्णत: संकल्पित है। जॉब फेयर में सम्मिलित होने वाले युवा पैकेज के पीछे नहीं भागें। अभी जो भी रोजगार और पैकेज उन्हें मिल रहा है, उसे स्वीकार कर अपने कठोर परिश्रम, कुशलता एवं ईमानदारी का परिचय दें। एक दिन ऐसा भी आएगा कि बड़ा पैकेज उनका पीछा करेगा।

विक्रम विश्वविद्याल के कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक ने कार्यक्रम में उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों का कौशल संवर्धन तथा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए मंत्र आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्यों का पालन करते हुए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रो एस के जैन थे।

कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा ने जॉब फेयर की पीठिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि नए परिदृश्य में इस तरह के रोजगार मेलों के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को नौकरी के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। एक परिसर में अलग-अलग विषय क्षेत्रों से जुड़ी हुई कंपनियां युवा प्रतिभाओं का चयन करते हुए जॉब अवसर और विशेष प्रशिक्षण दे रही हैं। दिन भर चले जॉब फेयर में 567 युवाओं ने पंजीयन करवाया था।

13 कम्पनियों द्वारा उनके इंटरव्यू लिए गए, जिनमें 284 विद्यार्थियों को जॉब अवसर प्राप्त हुए। अतिथियों का स्वागत कुलसचिव डॉ प्रशांत पुराणिक, कुलानुशासक प्रो शैलेंद्र कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ सत्येंद्र किशोर मिश्रा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ संदीप तिवारी, रोजगार मेले के आयोजक सचिव डॉ अरविन्द शुक्ल, डॉ शिवि भसीन, डॉ अजय शर्मा आदि ने किया। आयोजन समिति के सदस्य डॉ अंजलि उपाध्याय, डॉ कंचन थूल, डॉ ब्रह्मदत्त शुक्ल, डॉ अरिहंत जैन, डॉ शिवम् शर्मा, डॉ मोहित प्रजापति, डॉ पूर्णिमा त्रिपाठी थे।

जॉब फेयर (Job Fair) में 12 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया

रोजगार मेले में प्रोफेसर उमा शर्मा, डॉ अनिल जैन, डॉ स्वाति दुबे, डॉ डी डी बेदिया, डॉ एस के जैन, डॉ धर्मेंद्र मेहता, डॉ अंजलि श्रीवास्तव, डॉ सलिल सिंह, डॉ संतोष कुमार ठाकुर, डॉ मुकेश वाणी, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ जितेश पोरवाल आदि सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। जॉब फेयर में 12 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें प्रमुख थीं, नवभारत फ़र्टिलाइजऱ, मणिपाल सिग्ना, यशस्वी ग्रुप, इन्वेस्टर्स विज़ार्ड, बजाज कैपिटल, ई वे सॉल्यूशन, प्रोग्रामर्स पॉइंट, डेटा प्योर टेक्नोलॉजी, रोजगार इंडिया, आई ए एन टी, महिंद्रा, कटारिया ग्रुप, ब्रिलसेंस प्रायवेट कम्पनी लि आदि।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा, कुलानुशासक विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा किया गया तथा आभार डॉ संदीप तिवारी विभागाध्यक्ष, गणित अध्ययनशाला द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

100 रु. प्रोटोकाल टिकट पर लगाया प्रतिबंध भीड़ के मद्देनजर कलेक्टर का निर्णय

Sat Jul 16 , 2022
250 रुपए के टिकटधारियों को सामान्य दर्शनार्थियों के साथ दर्शन में आपत्ति उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास का उल्लास छाने लगा है। मंदिर में भीड़ के चलते शनिवार से 100 रु. प्रोटोकाल टिकट पर प्रतिबंध लगा दिया गया। ऐसा निर्णय कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ […]