वित्त अधिकारी को वापस मिले सारे चार्ज

चैंबर में बैठकर निपटाई लंबित फाइलेंं

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम में आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त वित्त गणेश धाकड़ के बीच जारी रस्साकशी के बीच खुद आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ही धाकड़ को सारी लंबित फाइलें निपटाने के लिए निर्देशित किया है। धाकड़ से पूर्व में जिन विभागों के चार्ज वापस लेकर अपर आयुक्त मनोज पाठक को सौंप दिए गए थे, उनसे संबंधित फाइलें भी सोमवार को वित्त अपर आयुक्त गणेश धाकड़ ने निपटाई।

दरअसल, धाकड़ पिछले कुछ दिनों से अवकाश पर थे। उनके अवकाश पर जाने के बाद नगर निगम में वित्त अधिकारी का चार्ज संभागायुक्त ने राघवेंद्र पाल सिंह को सौंपा था। आयुक्त क्षितिज सिंघल ने जिन विभागों के चार्ज भी अपर आयुक्त मनोज पाठक को सौंपे थे उनका भी प्रभार राघवेंद्र पाल सिंह के पास चला गया था। अपर आयुक्त वित्त गणेश धाकड़ के अवकाश से वापस लौटने के बाद तीन दिन तक वे बिना किसी चार्ज के ही रहे। सोमवार को खुद आयुक्त क्षितिज सिंघल ने ही उन्हें वित्त अधिकारी की हैसियत से सारे पेंडिंग काम निपटाने के मौखिक निर्देश दिए। इसके बाद अपर आयुक्त धाकड़े वित्त विभाग के अपने पुराने चैंबर में ही बैठे और शिल्पज्ञ सहित अन्य विभागों की पेंडिंग फाइलों को निपटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अपराध खत्म करो, निर्दोषों को बख्शो..!

Mon Sep 6 , 2021
सोमवार को उज्जैन में नए आईजी संतोषकुमार सिंह ने पदभार संभाला है। चार्ज लेते ही मीडिया से चर्चा में उन्होंने सबसे पहले कहा कि वे उज्जैन से अपराध समाप्त कर देंगे। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले श्री सिंह के इस बयान से अपराधियों में तो जरूर भय बनेगा। लेकिन नवागत […]