विधानसभा की तैयारी: बाला बच्चन कांग्रेस में उज्जैन शहर प्रभारी, अब 3-7 बूथों पर एक मंडलम बनेगा

उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा विधायक बाला बच्चन को उज्जैन शहर का प्रभारी मनोनीत किया गया है।

हर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि विधायक बाला बच्चन उज्जैन जिले में कांग्रेस संगठन दिए गए निर्देशों का पालन कराने का दायित्व निभायेंगे। वहीं बाला बच्चन ने कहा कि उन्हें कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधान सभा के लिए यह तैयारी की जा रही है। अब 3 से 7 बूथ पर एक सेक्टर बनेगा, 12 -17 बूथ पर एक मंडलम बनेगा और इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

नक्शों के मुताबिक संगठन का गठन होगा, ताकि हर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता की पहुंच बन सके। वहीं प्रत्येक विधायक को 10 जून तक अपने विधानसभा के नक्शे के हिसाब से चुनाव की तैयारी करके संगठन को अवगत कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

131 दिन बाद झाबुआ में नहीं मिला एक भी संक्रमित, फिर भी गाइड लाइन का पालन करना होगा

Fri Jun 4 , 2021
झाबुआ। 131 दिन बाद झाबुआ को कुछ राहत मिली है। वजह यह है कि गुरुवार को कोरोना का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। इससे पहले 19 जनवरी को एक भी संक्रमित नहीं मिला था। उसके बाद नए केस बढ़ते ही चले गए। एक समय तो सक्रिय मरीजों […]