विनय आदर्श स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर साहब की जयंती मनाई

उज्जैन, अग्निपथ। विनय आदर्श स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार लोहलेखनी के धनी स्वर्गीय ठाकुर शिव प्रताप सिंह जी की 108वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों एवं पालक गणों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मालवी कवि डॉक्टर शिव चौरसिया, विशेष अतिथि श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आरपी गहलोत, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीराम दवे, वरिष्ठ पत्रकार प्रद्योत सिंह चंदेल थे। अतिथियों का स्वागत स्कूल प्रमुख शिवनारायण शर्मा एवं विद्यालय परिवार के सदस्यों ने किया। कार्यक्रम में विनय आदर्श हाई सेकेंडरी स्कूल में पांचवीं-आठवीं हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जयेश शर्मा, रोशनी, गणेश, यश पांचाल, कृतज्ञ शर्मा, श्रवण शर्मा, शिल्पी ठाकुर एवं उनके पालकगणों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, राम शर्मा आदि उपस्थित रहे। जानकारी शैलेंद्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुटेरे को सात साल की सजा चाकू अड़ाकर छीना था बेग

Sat Jun 25 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जिला कोर्ट ने शनिवार को महाकाल कर्मचारी से करीब सवा साल पहले हुई लूट के केस में फैसला सुनाया। मामले में न्यायालय ने दोषी को सात साल की सजा सुनाई है। वहीं प्रकरण में एक आरोपी फरार है। घटनानुसार घट्टिया क्षेत्र निवासी महाकाल मंदिर कर्मचारी संतोष 7 अक्टॅूबर […]