विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरने पर बैठे किसान, प्रदर्र्शन स्थल से फ्लैक्स चोरी

शाजापुर, अग्निपथ। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्र्शन कर रहे किसान संघ के कार्यक्रम से देररात बदमाश बैनर आदि चोरी कर ले गए। किसान संघ के पदाधिकारियों ने मामले में लालघाटी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

किसान संघ के मुकेश पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर कार्र्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ द्वारा तीन दिवसीय धरना आंदोलन किया जा रहा है। गुरुवार की देररात अज्ञात बदमाशों ने प्रदर्शन स्थल से पांच फ्लैक्स चोरी कर लिए जिसकी लालघाटी थाना पर शिकायत की गई है।

पाटीदार ने बताया कि खरीफ वर्ष 2020 में अतिवृष्टि से खराब हुई सोयाबीन की फसल की बीमा क्लेम की राशि आज तक बीमा धारक किसानों के खाते में नहीं डाली गई है जिस पर जल्द संज्ञान लेकर राशि किसानों के खाते में डाली जाए। वर्ष 2020 खरीब में अतिवृिष्ट से खराब हुई फसलों की सम्पूर्ण मुआवजा राशि में से 33 प्रतिशत राशि बाकी है, जिसका भुगतान किया जाए।

वर्तमान रबी वर्ष 2021 में किसान खाद की भारी किल्लत का सामना कर रहा है, जिले के किसान आए दिन सहकारी संस्था एग्रो एवं विपणन संघ के चक्कर लगा रहे हैं और 8 से 10 घंटे लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। इस समस्या का समाधान किया जाए, खाद प्रत्येक सोसायटी को नगद बिक्री के आदेश जारी किए जाए और बाजार में कालाबाजारी एवं अधिक दाम में बिक्री को तुरंत रोका जाए, खाद की कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।

जिले में राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे रिकार्ड शुद्धिकरण पखवाड़े के अन्तर्गत वर्तमान में अनके किसानों को जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए प्रतिदिन प्रत्येक तहसील कार्यालय में कैम्प लगाया जाए ताकि सरलता से किसानों को रिकार्ड संबंधित समस्या का निराकरण हो सके।

जय किसान कर्ज माफी योजना के अन्तर्गत वर्ष 2019 के बाद अनेक किसानों के बैंक का ऋण एवं ब्याज ओवरड्यू हो चुका है और जिनको योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें योजना का लाभ दिलवाकर ऋण मुक्त किया जाए, शाजापुर तहसील के अनेक गांव नर्मदा माइक्रो उद्वन सिंचाई परियोजना से छुटे हुए हैं उन्हे योजना में शामिल किया जाए।

जिले में इरिगेशन एवं ट्रांसफार्मर कई वर्षों से लगे हैं जो वर्तमान में उपभोक्ता की संख्या बढऩे के कारण ओवरलोड हो रहे हैं, जिसके कारण किसानों की सिंचाई में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त समस्या को देखते हुए सभी ओवरलोड ट्रांसफार्मर को बदलकर तुरंत अन्डर लोड किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना प्रभारियों के नाम से रुपये ऐंठने वाला गिरोह सक्रिय

Fri Nov 26 , 2021
सरपंच से रुपये फोन पे करने का बोला रुनिजा (बडऩगर), अग्निपथ। डिजिटल इंडिया का उपभोक्ता लाभ उठा रहे हैं, वहीं चोर-उचक्के व फरेबी उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर उनको नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है जिसमें उपभोक्ताओं को मोबाइल आदि माध्यम से […]

Breaking News