विश्वविद्यालय छात्रावास शुल्क बढ़ाने का विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध

vidhyarthiparishad

अध्यक्ष मेहता ने कहा दोगुना शुल्क कैसे भरेंगे छात्र; 4 दिन में यथावत नहीं किया तो उग्र आंदोलन करेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के छात्रावास का शुल्क दोगुना कर दिया गया है। इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विक्रम विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज मेहता के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में एकत्रित होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विक्रम विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज मेहता ने बताया कि दोगुना शुल्क आखिर छात्र कैसे भरेंगे। अध्यक्ष मेहता ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शुल्क कम करने की माँग की है। यदि मांग नहीं मानी जाती है तो 4 दिन में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुलपति के नाम एक ज्ञापन वाणिज्य विभाग के विभाग अध्यक्ष एसके मिश्रा को सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुए महानगर मंत्री गौरव बैंडवाल ने बताया कि विक्रम विश्वविद्यालय प्रशासन ने शालिग्राम तोमर नवीन छात्रावास का शुल्क हाल ही में दोगुना तक कर दिया है। जिसे लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय अध्यक्ष मेहता के साथ सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार दिनांक 11 जुलाई को एक आदेश जारी कर शुल्क में यह वृद्धि की गई है। छात्रावास के शुल्क में एकाएक दोगुनी वृद्धि करना अनुचित है। विद्यार्थी परिषद विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रावास की फ़ीस वृद्धि के निर्णय का विरोध करते हुए शुल्क को यथावत रखने की मांग की है।

विश्वविद्यालय अध्यक्ष मेहता ने विवि प्रशासन को 4 दिनों में उक्त माँग पर उचित कार्रवाई के लिए कहा है। यदि कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी पूरी जि़म्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक युवराज पण्ड्या, महानगर सह मंत्री आदर्श चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

होटल के कमरे में मृत मिला मक्सी काशिक्षक

Tue Jul 12 , 2022
डीएड की ट्रेनिंग नहीं करने पर था तनाव में उज्जैन, अग्निपथ। तीन दिनों से लापता शासकीय शिक्षक की होटल के कमरे में लाश मिली है। उसने सल्फास खाकर आत्महत्या की है। मंगलवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया है। देवासगेट पर चिराग होटल में 8 जुलाई को आकर […]