वृद्ध महिला और निकली पाजीटिव, बैंककर्मी की कांटेक्ट ट्रेसिंग में 9 लोग निगेटिव

उज्जैन, अग्निपथ। गुरुवार को एक वृद्ध महिला कोरोना पाजीटिव निकली है। कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने और भीड़भाड़ में जाने के चलते कोरोना ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है।

यह दूसरा मामला है कि जब शहर की दूसरा व्यक्ति पाजीटिव निकला हो। महिला के निकटजनों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। परिवार के लोगों के स्वाब के नमूने लिए गए हैं। फ्रीगंज निवासी 67 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनकी उद्योगपुरी में इंडस्ट्री है। सूचना के बाद संभागीय कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची की आरआर टीम मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों की सेंपलिंग भी की गई।

कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद यह दूसरा मामला है। पहला मामला शिप्रा विहार निवासी बैंककर्मी का आया था। जिसमें होम आइसोलेट किया गया था। उसके परिवार के सदस्यों और बैंक के अन्य कर्मचारियों की भी सेंपलिंग की गई थी। लेकिन सभी निगेटिव पाए गए हैं।

ज्ञातव्य रहे कि कोरोना धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। शहर के लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। हालांकि अभी इसकी रफ्तार कम है, लेकिन आने वाले दिनों में यदि ऐसे ही हाल रहे तो अतिश्योक्ति नहीं होगी कि शहर में तेजी से संक्रमण अपने पैर पसार ले। वैसे भी सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोचर की 40 बीघा जमीन अपने नाम पर करवा कर बेच दी

Thu Sep 2 , 2021
ग्रामीणों ने न्याय की उम्मीद में कलेक्टर से की शिकायत जावरा, अग्निपथ। ग्राम हरियाखेड़ा में 40 बीघा से ज्यादा की गोचर भूमि गांव के कुछ दबंग लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करवाकर बेच दी है। करीब 10 साल पुराने मामले में ग्रामीणों ने फिर एक बार कलेक्टर को […]