वैक्सीनेशन टीम पर हमला करने वाले को जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। कोरोना की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन करने वाली टीम पर हमला करना युवक को भारी पड़ गया। करीब डेढ़ माह पूर्व ग्राम मगदनी में हुई घटना का शुक्रवार को चालान पेश होने पर कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

कोरोना संक्रमण पर अकुंश के लिए करीब डेढ़ माह पहले भाटपचालाना वैक्सीनेशन टीम टीके लगाने के लिए प्रत्येक घर जा रही थी। इस दौरान ग्राम मगदनी में संजय पिता गोरधनलाल बागरी ने टीम के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डाली थी।

घटना पर खाचरौद निवासी शिक्षक दुर्गालाल धाकड़ ने केस दर्ज किया था। मामले में टीआई संजय वर्मा ने जांच के बाद शुक्रवार को खचरोद कोर्ट में चालान पेश किया। न्यायालय ने टीकाकरण टीम पर हमले को गंभीर मानते हुए संजय को जेल भेजने के आदेश दे दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषि उपज मंडी में व्यापारी से 51 हजार की ठगी

Fri Dec 17 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में सोयाबीन बेचने के बहाने एक युवक व्यापाारी को 51 हजार की चपत लगा गया। ठग ने रसीद पर दर्ज एक बोरी को जीरो लगाकर 19 करते हुए वारदात की है। मामले में व्यापारी ने रात तक थाने में शिकायत नहीं की। कृषि उपज मंडी […]