व्यापारी महासंघ के आव्हान पर नलखेड़ा नगर बंद पूर्णत: सफल

ज्वेलर्स के यहाँ 1 करोड़ से ज्यादा की चोरी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, मुख्यमंत्री के नाम का तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर के व्यस्ततम मार्ग पर ज्वेलर्स की दुकान से 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के आभूषण व नकदी की चोरी के 5 दिन बीतने के बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित व्यापारियों ने गुरुवार को नगर बंद किया। व्यापारी महासंघ के आह्वान पर बंद पूर्णत: सफल रहा।

नगर के व्यापारी गुरुवार शाम 5 बजे रैली के रूप में चौक बाजार पहुंचे। जहा पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार पारस वैश्य को सौंपा गया। ज्ञापन में व्यापारियों द्वारा चोरी का पता शीघ्र लगाए जाने, आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ व्यापारीयों की जानमाल की सुरक्षा की मांग की गई।

मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार पारस वैश्य को सौंपा गया।
मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार पारस वैश्य को सौंपा गया।

बुधवार तक उक्त चोरी का पर्दाफाश पुलिस द्वारा न किए जाने पर गुरुवार को व्यापारी महासंघ द्वारा नगर बंद का आह्ववान किया गया था जिसे सभी व्यापारियों के सहयोग से अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र नगर पूर्णत: बंद सफल रहा। आरोपियों का शीघ्र पता न लगाए जाने पर आगामी दिनों में जिलाबंद एवं अनिश्चितकालीन नगर बंद की चेतावनी दी गई।

यह है मामला

नलखेड़ा में आबादी वाले क्षेत्र में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने चेतन पिता मांगीलाल सोनी का मकान है उसी मकान के नीचे उनकी ज्वेलर्स दुकान से शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात्रि में चोरों ने सोना, चांदी के जेवरात के साथ वहां पर रखे नकदी रुपए चुरा कर फरार हो गए थे। घटना के समय ज्वेलर्स का परिवार दुकान के ऊपर स्थित घर मे सो रहा था।
जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी नवलसिंह सिसोदिया एवं थाना प्रभारी एस. के. झांझोट सदल बल मौके पर पहुचे थे जहा उनके द्वारा फारेंसिक दल व डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलवाया गया था अधिकारियो द्वारा घटनास्थल व आसपास का मुआयना कर बारीकी से जांच की गई थी।

सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात

चोरी की उक्त घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसमें दो बदमाशों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे है। पुलिस द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के साथ नगर के अन्य स्थानों के फुटेज लेकर जांच कार्य को आगे बढ़ाया गया है। लेकिन घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद उक्त चोरी का पता न लग पाने से व्यापारी वर्ग में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मतदान बहिष्कार की चेतावनी के बाद तराना सीईओ ने किया गांव दौरा

Thu Jun 9 , 2022
मालखेड़ा के ग्रामीणों की जानी समस्या, माना नहीं हुआ विकास कायथा, अग्निपथ। क्षेत्र के ग्राम मालखेड़ा में मूलभूत सुविधाओं के अभाव व विकास कार्य न होने से उत्पन्न समस्याओं का हल लंबे समय से नहीं हुआ है। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों की चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ने रंग दिखाया है। […]