शहीद दिवस पर किया सामूहिक रक्तदान

Raktadan

उज्जैन। अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेवजी के 90वें शहीद दिवस के अवसर पर समग्र चेतना ग्रामोत्थान महिला कल्याण समिति व क्षिप्रा महिला मंडल उज्जैन के द्वारा सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन होमगार्ड कार्यालय नागझिरी देवास रोड के चंबल भवन में किया गया।

शिविर का उद्घाटन जिला होमगार्ड सेनानी संतोष जाट, एएसआई होमगार्ड भेरूलाल सहारे, कंपनी कमांडर मीनाक्षी चौहान, पुष्पेंद्र त्यागी प्लाटून कमांडर होमगार्ड, बीना जमरा, प्लाटून कमांडर होमगार्ड भेरूलाल सारेल, एएसआई होमगार्ड, उज्जैन जिला चिकित्सालय की डॉ. संगीता गुप्ता एवं टीम द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

संस्था की अध्यक्ष स्वाति फटाले के अनुसार राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन संवेदना एनआईएफएए के मार्गदर्शन में 90,000 यूनिट ब्लड के लक्ष्य को लेकर तय किया गया। जिसके तहत शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोविड-19 से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए व मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

रक्त दान दाताओं को नेशनल लेवल के प्रमाण पत्र तत्काल वितरण किए गए। राष्ट्रीय प्रमाण पत्र में देश की विभिन्न खेल व संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों के हस्ताक्षर अंकित है। संस्था की अध्यक्ष स्वाति फटाले एवं अध्यक्ष सुशीला खण्डेलवाल ने सभी अधिकारी एवं रक्तदान दाताओं का आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाराष्ट्र : सुप्रीम कोर्ट का परमबीर की याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में लगाएं गुहार

Wed Mar 24 , 2021
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परमबीर सिंह बॉम्बे हाईकोर्ट में अपनी याचिका दायर करें। सर्वोच्च  अदालत ने यह भी कहा कि परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल […]
Ex Police Commissioner Mumbai