शहीद हरीश भंडारी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नागदा, अग्निपथ। शहीद हरीश भंडारी की अंतिम यात्रा बिरलाग्राम के मुख्य मार्गो से होकर निकली, सेना के जवान रात्रि में ही शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर नागदा पहुंचे। रात्रि में जनसेवा के मचुर्रि रुम में रखने के बाद सुबह निवास स्थान पर लेकर पहुंचे। परिजनों द्वारा पम्परा का निर्वाहन करने के बाद सेना के जवानों ने घर पर गार्ड आफ आर्नर दिया। मुक्तिधाम में हवाई फायरिंग कर अंतिम सलामी दी।

शहीद हरीश भंडारी की अंतिम यात्रा जी ब्लाक स्थित निवास स्थान से बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे निकली, कुमाओन रेजीमेंट के कर्नल हीरासिंह के नेतृत्व में एक दर्जन अधिक सेना के जवान नागदा पहुंचे। शहीद के निवास स्थान के आसपास तिरंगे झंडों से सजाया गया। सुबह से ही डीजे पर राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत तराने गुंजते रहे। अंतिम यात्रा बिरलाग्राम के मुख्य मार्केट, गवर्नमेंट कॉलोनी रोड़, खाचरौद नाका होकर मुक्तिधाम पहुंची।

शहीद के घर से मुक्तिधाम तक नागरिकों ने पुष्प वर्षा की जिससे सडक़ों फूलों से पट गई। शहीद के सम्मान में बिरलाग्राम मार्केट के कुछ दूकानदानों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कांग्रेस नेता चेतन यादव ने बिरलाग्राम में पुष्पवर्षा की, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, रामसिंह शेखावत, साहिल शर्मा ने गवर्नमेंट कॉलोन रोड़ पर पुष्पवर्षा की। खाचरौद नाके पर डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान ने पुष्पवर्षा की। मुक्तिधाम में पूर्व केबिनेट मंत्री सुल्तानसिंह शेखावत, पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन, सज्जनसिंह शेखावत, रघुनाथसिंह बब्बु, तहसीलदार आशीष खरे, सीएमओ सीएस जाट आदि ने पुष्पचक्र चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

कर्नल देशपांडे अरुण यादव व अन्य सैन्य अधिकारियों ने पत्नी दीपिका भंडारी और पुत्र हर्ष भंडारी को तिरंगा सौंपा। मुक्तिधाम में हवाई फायरिंग करके शहीद को सलामी दी गई। इस दौरान नरेंद्रसिंह रघुवंशी, रमेशचंद्र अखंड, हरणचरणसिंह चावला, आर्मी सेवा ग्रुप के राजेंद्रसिंह शेखावत, भवानीसिंह शेखावत, महेंद्रसिंह शेखावत, बालुसिंह पंवार, अर्जुन गुर्जर सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन विकास प्राधिकरण में पहली बार 128 करोड़ से ज्यादा का बजट

Thu Mar 31 , 2022
लालपुर और नीमनवासा में दो नई आवासीय योजनाओं को मिली मंजूरी उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन विकास प्राधिकरण में गुरुवार को 128 करोड़ रुपए का (9 करोड़ रुपए मुनाफे वाला) बजट पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्राधिकरण के इतिहास में पहली बार 100 करोड़ रुपए रकम से ज्यादा का […]

Breaking News