शादियों में सक्रिय बैग चोर गैंग, बच्चों से करा रहे चोरी

रेस्टोरेंट संचालक की बहन की शादी में वारदात, 7 दिन तक सीसीटीवी तलाशती रही पुलिस

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर के हीरानगर में सांसी गैंग के चोरों ने फिर एक शादी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ये शादी इंदौर के ही एक रेस्टोरेंट संचालक की बहन की थी। बच्चा चोर यहां से लाखों के जेवर सहित नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में सात दिन तक गार्डन के बाहर के फुटेज तलाशे। मंगलवार को इस मामले में आरोपियों की जानकारी लगी तो पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया।

हीरानगर के आंनद मिलन गार्डन से नाबालिग सहित तीन चोरों ने यह चोरी की। बताया जाता है कि यहां 15 नवबंर को रजिन्दर कौर की शादी का रिसेप्शन था। रजिंदर इंदौर के ही रेस्टोरेंट संचालक योगेन्द्र सिंह पुनिया की बहन हैं। चोर इनके यहां से सोने-चांदी के जेवर और नकदी सहित करीब साढ़े चार लाख रुपए का सामान ले गए। ये सभी सामान स्टेज पर सोफे पर एक बैग में रखा हुआ था। मौका पाकर नाबालिग ये सभी सामान अपने साथ लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मंगलवार को केस दर्ज किया है।

भंवरकुआं से आई थी बारात

योगेन्द्र सिंह ने बताया कि वह रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। उनकी बहन की बरात इंदौर में ही भंवरकुआं से आई थी। करीब आधे घंटे बाद उनके परिवार की महिला की बैग पर नजर गई तो वह सोफे पर नहीं था। इसके बाद काफी देर तक इधर-उधर उसे ढूंढा। बाद में वीडियो फुटेज देखे। जिसमें एक नाबालिग के साथ दो युवक शादी से बैग ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत हीरानगर पुलिस को कर दी थी।

सात दिन तक टोल नाके और आसपास ढूंढती रही पुलिस

इस मामले में टीआई दिलीप पुरी ने थाने की खुफिया को लगाया। जिसमें जवान टोल नाके और आसपास के सीसीटीवी ढूंढते रहे। लेकिन आरोपियों के आगे की लिंक नहीं मिली। बाद में अफसरों से बात कर मामले में कारवाई की गई। पुलिस को राजगढ़ ब्यावरा की सांसी गैंग पर शंका है। एक टीम आरोपियों की तलाश में बाहर भी भेजी गई है।

जलसा गार्डन में महिलाओं ने दिया था वारदात को अंजाम

पिछले बुधवार को जलसा गार्डन में ही बलेनो कार से आई महिलाओं ने मंजीत सिंह सलूजा के यहां शादी में वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिलें थे। जिसमें दो महिलाएं शादी में शामिल होकर बैग ले जाते दिखाई दी थी। पुलिस ने उनकी कार के ओर फुटेज निकाले थे। लेकिन आरेापी महिलाओं की जानकारी नही लग पाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मासूम भाई-बहन पर गिरा बिजली का पोल, दोनों की मौके पर मौत

Wed Nov 23 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। घर के बाहर लगा बिजली का पोल बुधवार शाम मासूम भाई-बहन पर आ गिरा। दोनों की दबने से मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। घट्टिया तहसील के ग्राम रलायता में दिलीपसिंह के घर उसकी बहन महिदपुर से आई थी। शाम को अंधेरा ढलने के […]

Breaking News