शासकीय राशन की कालाबाजारी, पुलिस ने आटा चक्की संचालक को पकड़ा

दो की तलाश, दुकानों में करते थे सप्लाय

इंदौर, अग्निपथ। संयोगितागंज पुलिस ने शासकीय योजनाओं के राशन को खरीदकर उसकी कालाबाजारी करने वाले आटा चक्की संचालक को पकड़ा है। मामले में अब पुलिस उसके दो साथियों की तलाश कर रही है। आरोपी गरीबों से राशन लेने के बाद उसे पीसकर दुकानों में बड़े भाव में बेचकर मुनाफा खोरी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में राशन की कालाबाजारी को लेकर कार्रवाई की है।

टीआई तहजीब काजी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी उषागंज में रहने वाला मोहम्मद इमरान पुत्र बाबू खान शासकीय दुकानों से मिलने वाले गरीबों के अनाज को लोगों को प्रलोभन देकर सस्ते दामों पर खरीदता है। जिसके बाद सूचना पर उसकी आटा चक्की पर दबिश दी गई। यहां पुलिस को करीब 27 कट्टों में भरा हुआ राशन जब्त किया गया।

पुलिस ने मामले में इमरान से बिल ओर अन्य दस्तावेजों को लेकर पूछताछ की तो वह जबाब नहीं दे पाया। बाद में उसने बताया कि यह अनाज उसने दो साथियों की मदद से गरीब लोगों से रुपए का लालच दिया गया था। मोहम्मद इमरान ने बताया कि वह इस अनाज को पीसने के बाद दुकानों में सप्लाय कर देता था। कुछ माल वह अपनी आटा चक्की से भी बेच देता था। पुलिस ने मामले में कालाबाजारी को लेकर कार्रवाई की है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

पुलिस ने इसी सप्ताह में राशन की कालाबाजारी करने वाले लोगो पर कार्रवाई की थी। संयोगितागंज टीआई ने इलाके की एक राशन दुकान पर गरीबों के अनाज की कालाबाजारी करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा था। उन्हें इस मामले में लगातार शिकायतें मिल रही थी। द्वारकापुरी में पिछले दिनों बीजेपी पार्षद राजेश जैन के वार्ड में भी गरीबों के नाम से फर्जी लोगों को राशन दुकानों से राशन लेते हुए पकड़ा था। बाद में इन्हें द्वारकापुरी पुलिस के सुपुर्द किया गया था। यहां पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल अन्नक्षेत्र के शिव मंदिर के आगे लगाया जा रहा 5 जी टॉवर

Thu Dec 8 , 2022
पीछे छुप जायेगा आकर्षक मंदिर, मुख्य सडक़ से ठीक सामने ठेठ खड़ा देगा दिखाई उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के महाकाल लोक आने वाले श्रद्धालुओं को 5 जी सेवाएं देने के लिये महाकाल नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में टॉवर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिये यहां […]

Breaking News