शिक्षक दिवस : उज्जैन मेें शहर के 75 शिक्षकों का सम्मान किया

शिक्षक दिवस उज्जैन

स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम का संयुक्तआयोजन

उज्जैन, अग्निपथ। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस यानि शिक्षक दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर निगम और स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कालिदास अकादमी के संकुल हाल में हुए इस कार्यक्रम में शहर के 75 शिक्षकों को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया है।

पिछले 3 साल से स्मार्ट सिटी कंपनी और नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाता रहा है। इस परंपरा का निर्वहन करते हुए रविवार दोपहर भी कालिदास अकादमी परिसर में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक सम्मान समारोह के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा वरिष्ठ पार्षद प्रकाश शर्मा की अगुवाई में 5 पार्षदों की समिति बनाई गई थी। इस समिति ने प्रत्येक पार्षद से उनके वार्ड में पढ़ाने वाले एक शिक्षक का नाम सुझाने को कहा था। 54 वार्डो के 54 शिक्षकों सहित राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कारों के लिए नामांकित, शिक्षा विभाग और स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा चयनित, इस तरह कुल 75 शिक्षकों का कालिदास अकादमी परिसर में सम्मान किया गया।

शिक्षक सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता महापौर मुकेश टटवाल ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन विधायक, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव आदी मौजूद थे। इस समारोह में महापौर मुकेश टटवाल ने घोषणा की कि अगले साल से शिक्षक सम्मान समारोह को अधिक भव्यता प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही सम्मानित होने वाले शिक्षकों को सम्मान राशि भी प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट पहुंची महापौर चुनाव की जंग

Mon Sep 5 , 2022
कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव परिणामों को कोर्ट में दी चुनौती, 9 को सुनवाई उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के महापौर चुनाव की मतगणना और परिणामों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे विधायक महेश परमार ने जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दाखिल की है। परमार की याचिका पर कलेक्टर सह […]
mukesh vs mahesh