शिप्रा की मिट्टी से बनाते हैं इको फ्रेंडली गणपति

उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन के सेठी नगर से लगे वल्लभ नगर निवासी हरीश तिवारी एक प्राइवेट मेडिसिन कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत है। तिवारी विगत 18 वर्षों से शिप्रा नदी की मिट्टी का निर्माण स्वयं के घर पर ही करते हैं।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने शिप्रा की मिट्टी से 3 फ़ीट की मूर्ति बनाई है। हरीश हर वर्ष मूर्ति का निर्माण अपने घर में ही बप्पा को विराजित करने के उद्देश्य से करते हैं और भगवान गणेश की मूर्ति को घर में विराजित कर अपनी पत्नी अंजलि और दो बच्चे अथर्व और उर्वी के साथ 10 दिनों तक बप्पा की पूजा करते हैं।

तिवारी उज्जैन शहर के एक बहुत ही उम्दा गायक भी है। मोहम्मद रफ़ी की आवाज़ में हर वर्ष कालिदास अकादमी में अपनी सुरीली आवाज़ से दर्शकों का मन मोह लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहर के अस्पताल बुखार एवं अन्य बीमारियों से भरे, सुबह सात बजे से दिखाने वालों की लाइनें लगीं

Sat Sep 11 , 2021
शहर में पहली बार देखे जा रहे वायरल, डेंगू, मलेरिया के इतने अधिक मरीज, प्रशासन मौन नागदा जं., अग्निपथ। कुछ सप्ताह पहले जब निजी अस्पतालों में डेंगू के मामले या मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने के मामले सामने आ रहे थे तब मलेरिया विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका ने […]