शिप्रा नदी में फिर डूबा युवक, 4 दिन में चौथी मौत

डूबा

उज्जैन, अग्निपथ। शिप्रा नदी में बुधवार को चौथे दिन भी एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक तैरना जानता था, उसके बाद भी गहराई में चला गया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

महाकाल थाने के एसआई प्रवेश जाटव ने बताया कि दोपहर तीन बजे के लगभग दत्त अखाड़ा घाट शिप्रा नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। घाट पर मौजदू गोताखोरों ने उसे कुछ देर की तलाश के बाद बाहर निकाला। युवक की मौत हो चुकी थी। मृतक के हाथ पर एमएन और मनोज चौहान लिखा था।

घाट पर कुछ लोग नहा रहे थे, जिनका कहना था कि युवक काफी देर से तैर रहा था। उसने रामघाट से छलांग लगाई थी और दत्तअखाड़ा घाट तक पहुंचा था। पुलिस ने घाट पर रखे उसके पकड़ो की तलाशी ली। जिसमें कुछ मोबाइल न बर मिले। जिस पर कॉल करने पर सामने आया कि वह दमदमा क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने दमदमा क्षेत्र में उसके परिजनों की तलाश के प्रयास शुरु किये है। एसआई जाटव के अनुसार फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

चार दिनों से हो रही घटना

शिप्रा नदी में चार दिनों से डूबने की घटना हो रही है। रविवार को भिंड़ से दोस्तों के साथ दर्शन के लिये आया युवक डूब गया था। सोमवार को इंगोरिया चौपाटी का रहने वाले राहुल सेन की डूबने से मौत हो गई। रामघाट क्षेत्र में 2 युवको के डूबने के बाद मंगलवार को शांति पैलेस होटल के पीछे क्षिप्रा नदी से वृंदावनधाम कालोनी में रहने वाले दिनेश चौहान का शव मिला था। बुधवार को दत्त अखाड़ा घाट पर मनोज की डूबने से मौत हुई है।

तैराक दलों ने कुछ को बचाया

क्षिप्रा नदी के रामघाट और दत्तअखाड़ा घाट पर तैराक दल के सदस्य मौजूद रहते है। कुछ दिन पहले अलग-अलग घटना में 2 युवको को डूबने से बचाया गया था। दोनों युवक नहान के दौरान गहराई में चले गये थे। शोर सुनकर तैराक दल ने उन्हे बाहर निकाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रांसफर आदेश के बाद उपायुक्त को मिली पंप की जिम्मेदारी

Wed Mar 30 , 2022
दो दिन में नई जगह करना था ज्वाइन, रीलिव करने के मूड में नहीं आयुक्त उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के उपायुक्त संजेश गुप्ता का मंगलवार को ट्रांसफर आर्डर जारी हुआ। शासन के निर्देशों के तहत उन्हें 2 दिन में नई पदस्थापना यानि रायसेन में ज्वाईन करना है। मंगलवार को जारी […]
नगर निगम विशेष सम्मेलन