शिप्रा पर मिट्टी के बांध को आप ने बताया भ्रष्टाचार की सांठगांठ

उज्जैन, अग्निपथ। खान नदी के प्रदूषित जल को शिप्रा नदी में मिलने से रोकने के लिए बनाए गए मिट्टी के बांध को आम आदमी पार्टी उज्जैन जिला इकाई ने उज्जैन जिला प्रशासन एवं नेताओं की भ्रष्टाचारी सांठगाठ का चेहरा बताया है। नदी के बहाव में बह गये ब्रिज का निरीक्षण करने आम आदमी पार्टी के जिला

कार्यकारिणी सदस्य जिलाध्यक्ष महेश मंचनदिया के नेतृत्व में त्रिवेणी संगम पर पहुंचे तथा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े अस्थायी बांध को देखा। महेश मंचनदिया ने कहा कि अस्थायी बांध का निर्माण प्रशासन हर तीज त्योहार स्नान पर्व पर करता है जिसमें लाखों रुपए हर बार खर्च किये जाते।

उक्त समस्या के लिए कोई भी स्थायी समाधान प्रशासन आज तक नहीं ढूंढ़ पाया जिसमे स्थानीय प्रशासन एवं सत्तारूढ़ नेताओं की भ्रष्टाचारी मानसिकता साफ दिखाई देती है। मंचनदिया द्वारा स्थानीय प्रशासन को उक्त समस्या के स्थायी समाधान हेतु सुझाव दिए गए जिस पर प्रशासन अमल करे तो जनता की गाड़ी कमाई का पैसा बचाया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष महेश मंचनदिया के साथ उपाध्यक्ष महेश तिवारी, पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश देसवाली, दक्षिण प्रभारी ब्रजेश पांडे, जिला सचिव अभिषेक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा के बूथ विस्तारक योजना में 20 प्रतिशत मतदाता के नाम बदल जाएंगे

Mon Jan 24 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। भाजपा के बूथ विस्तारक योजना में करीब 20 प्रतिशत मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। वहीं नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा रहे हैं। इसका कारण है कि पुरानी लिस्ट में जो नाम दिए गए थे, या तो वे मिले ही नहीं या उनके मोबाइल […]

Breaking News