शिरिन ने किसान को भी नहीं छोड़ा, शादी के नाम पर ठगे 13 हजार

अब तक चार केस दर्ज, जांच के लिए टीम रवाना

उज्जैन,अग्निपथ। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था पदाधिकारी बन धोखाधड़ी करने के केस में रिमांड पर चल रही शिरिन के रोज नए कारनामे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को उसके खिलाफ एक किसान ने पंवासा थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उससे 13 हजार ठगे गए हंै। उसकी अन्य जगहों पर भी भूमिका को देखते हुए नागझिरी पुलिस का दल जांच के लिए गया है।

ग्राम जंबूरा निवासी कन्हैयालाल पिता कैलाशचंद्र माली (30) तलाकशुदा है। उसके शादी करने की मंशा को देख ताजपुर निवासी प्रेमलता पति कैलाश गुरू ने करीब दो माह पहले खुद के घर शिरिन हुसैन उर्फ शबाना से मिलाया। महिला सुरक्षा की राष्ट्रीय सचिव व अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार की राष्ट्रीय महा सचिव जिला विधिक (पीएलवी) कांउसलर बताते हुए परिचय कराया।

दावा किया कि शिरिन ने कई लोगों की शादी करवाई है। शादी का वादा करने पर उसने शिरिन को 13 हजार रुपए दे दिए। काफी समय तक शादी नहीं करवाने पर रुपए वापस मांगे तो धमकी दे दी। उसके पकड़ाने का पता चला तो कन्हैयालाल मंगलवार को पंवासा थाने पहुंचा और शिरिन व प्रेमलता के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों न धारा 420 व 120 बी में केस दर्ज कर दिया।
रिमांड पूरा, करेंगे पेश
सर्वविदित है शिरिन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राईट्स ट्रस्ट चेयरमेन यूपी स्थित लखनऊ निवासी मधु यादव की शिकायत पर 8 सितंबर को नागझिरी पुलिस ने केस दर्ज किया गया। 30 से अधिक लोगों से ठगी के आरोप पर 9 सितंबर से रिमांड पर चल रही शिरिन के खिलाफ सोमवार को केसर बाग निवासी वर्षा विश्वकर्मा ने 20 हजार व ब्यावरा की शहनाज ने धमकाकर वसूली की महिला थाने में केस दर्ज कराया है। गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।
तलाशी में मिले दस्तावेजों ने चौंकाया
खास बात यह है कि शिरिन के घर की तलाशी में पुलिस को शादी, तलाक करवाने, समझौते कराने व पुलिस की तर्ज पर काउंसलिंग करवाने का रिकार्ड मिला है। वहंी कई नकली आधार कार्ड, प्रदेश भर में मानव अधिकार संस्था में नियुक्ति करने के पत्र, कई बैंकों में ट्रांजेक्शन रिकार्ड के साथ संदग्धि दस्तावेज भी मिले। इसी को देखते हुए एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल खुद उससे पूछताछ कर चुके हैं और इसी आधार पर उसकी जांच के लिए 1 दल को अन्य जगह भेजा है।

संबंधित खबरें

  1. मानव अधिकार संस्था के नाम से धोखाधड़ी करने की आरोपी गिरफ्तार
  2. शिरिन ने कहा एजुकेशन सेंटर पर बनती है नकली मार्कशीट, सर्चिंग में कुछ नहीं मिला
  3. महिला थाने में ठग शिरिन के खिलाफ दर्ज हुए दो मामले; तलाक कराने की धमकी देकर मांगे थे रुपये 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुल्हाड़ी मारने वाले को एक वर्ष का कारावास

Tue Sep 14 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। रास्ते की बात पर महिदपुर में करीब साढ़े चार साल पहले एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमले के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने प्रकरण में दोषी को एक साल की सजा और अर्थदंड दिया है। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी मुकेश कुन्हारे ने बताया कि महिदपुर स्थित […]