शिरिन ने तलाक रुकवाने का झांसा देकर महिला से हजारों रुपए वसूले

पीडि़ता ने कलेक्टर से की शिकायत, पांच केस में जेल में है आरोपी

उज्जैन,अग्निपथ। ठगी व ब्लैकमेलिंग मामले में जेल में बंद शिरिन हुसैन के खिलाफ मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर आशीष सिंह से एक महिला ने शिकायत की है। आरोप लगाया कि तलाक रुकवाने का झांसा देकर उससे हजारों रुपए की ठगी की गई है।

केसरबाग निवासी वर्षा विश्वकर्मा ने कलेक्टर को शिकायत में बताया कि पति से तलाक का केस चलने के कारण एक लाख का लोन लेकर उसने पंवासा में कपड़े की दुकान डाल रखी है। 8 मार्च को शिरिन हुसैन खुद को अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था के राष्ट्रीय महासचिव व महिला सुरक्षा की राष्ट्रीय सचिव बताते हुए मिली थी।

दावा किया था कि वह तलाक नहीं होने देगी और पति के घर में रखवाएगी। उसके पहले फीस के रूप में हजारों रुपए लिए फिर ब्लैकमेल कर उसे लूटा। उसके कारण 60 हजार का लोन लेना पड़ा जो वह कहां से भरेगी। कलेक्टर ने एडीएम संतोष टेगोर को मामले में जांच के आदेश दिया है।

याद रहे शिरिन को 8 सितंबर को यूपी के लखनऊ निवासी अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संस्था की चेयर मेन मधु यादव की रिपोर्ट पर गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ चार अन्य मामले भी दर्ज है। इसमें वर्षा का केस भी है जो पंवासा थाने में दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

4 लाख का नहीं चला पता, महिला को जेल भेजा

Tue Oct 5 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में व्यापारी की दुकान से 4 लाख का बेग चुराने के मामले में कुछ पता नहीं चल पाया। रिमांड पर ली गई महिला को मंगलवार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को खाद-बीज व्यापारी की दुकान से 4 […]

Breaking News