4 लाख का नहीं चला पता, महिला को जेल भेजा

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में व्यापारी की दुकान से 4 लाख का बेग चुराने के मामले में कुछ पता नहीं चल पाया। रिमांड पर ली गई महिला को मंगलवार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को खाद-बीज व्यापारी की दुकान से 4 लाख रुपयों का बेग चोरी के मामले में अंजु पंवार नाम की महिला को रिमांड पर लिया था। उसकी साथी महिला मिली को शनिवार को जेल भेजा जा चुका था। रिमांड अवधि में अंजु ने पुलिस को वारदात करने वाली तीन महिलाओं सीमा, आना और मयूरी के नाम बताये हैं। रुपयों के बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पाई।

मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर अंजु को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से जेल भेजा गया है। एसआई यादवेंद्र परिहार के अनुसार अब तीन नाम सामने आने के बाद उक्त महिलाओं की तलाश शुरू की गई है। उनका पता ठिकाना सामने नहीं आया है। एक टीम को नासिक भेजा जाएगा। अंजु ने खुद को नासिक की रहने वाली बताया था। पुलिस ने पंचवटी नासिक डेरे पर सर्चिंग की है, लेकिन कुछ नहीं मिल पाया है।

शिक्षिका की चेन झपटने वाला पुलिस गिरफ्त से दूर

उज्जैन, अग्निपथ। शिक्षिका के गले से चेन खींचकर भागे बदमाश का मंगलवार देर शाम तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया था। फुटेज भी काफी धुंधले सामने आये हैं। वैशाली नगर में रहने वाली शिक्षिका पुष्पलता व्यास (62) के गले से सोमवार रात 8 बजे बदमाश ने पौने दो तोला वजनी चेन खींचने की वारदात को अंजाम दिया था।

मंगलवार दिनभर पुलिस क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज देखती रही। 2 स्थानों पर बदमाश के भागने की तस्वीर दिखाई दी है, लेकिन बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस बदमाश के भागने वाले रास्ते की पता भी लगा रही है, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई है। शिक्षिका के अनुसार बदमाश क्रीम कलर की शर्ट पहना था। बदमाश सामने से आया था और चेन झपटी थी। एसआई महेन्द्र मकाश्रे के अनुसार एक टीम लगातार बदमाश की तलाश में लगी है। क्षेत्र के आसपास कालोनियों में भी फुटेज देखे जा रहे हंै। कुछ पुराने बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

इंदौर गये परिवार के घर चोरों ने बोला धावा

उज्जैन, अग्निपथ। 4 दिनों से इंदौर गये परिवार के घर चोरों ने धावा बोलकर हजारों के आभूषण और 35 हजार रुपये चोरी कर लिये। राजरॉयल कालोनी में रहने वाला दिनेश पिता रामसिंह चौहान परिवार के साथ इंदौर गया हुआ था। सोमवार रात लौटकर आने पर घर का ताला टूटा मिला।

चिमनगंज पुलिस सूचना मिलने पर जांच के लिये पहुंची। इस दौरान सामने आया कि बदमाशों ने इंटरलॉक तोडक़र चोरी की है। बदमाश 35 हजार रुपये नगद, सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, झुमकी, बच्चों के कड़े, 7 सिक्के, गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा, होम थियेटर और सिलाई मशीन की मोटर चोरी की है। पुलिस को क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगे नहीं मिले हैं। जिसके चलते बदमाशों का सुराग लगा पाना मुश्किल हो गया है।

मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। चिमनगंज क्षेत्र में कई दिनों से चोरों की गश्त होना सामने आ रही है। कुछ वारदात के बाद बदमाशों का पकड़ा गया है, लेकिन चोरियां कम नहीं हो पा रही हंै। पिछले दिनों तिरुपतिधाम में वारदात करने आये चोरों ने रहवासियों पर पथराव भी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस का टोल वसूली नाके पर अवैध वसूली को लेकर धरना प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने दिखाया जोश, उखाड़ फेंका टोल गेट

Tue Oct 5 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम अंतर वेलिया में राज्य शासन द्वारा एमपीआरडीसी के माध्यम से स्थापित टोल वसूली नाके पर प्रात: 10 बजे जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, शहर कांग्रेस व अन्य मोर्चा संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल धरना प्रदर्शन कर […]
Jhabua toll andolan

Breaking News