शिवराज के मंत्री इंसानियत भूले:MP में कोरोना से हो रही मौतों पर मंत्री प्रेमसिंह पटेल बोले- उम्र हो जाती है तो मरना भी पड़ता है

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण से हालात बेकाबू हो चुके हैं। रोजाना रिकॉर्ड संख्‍या में लोगों की मौत हो रही है। लेकिन इन मौतों को लेकर शिवराज के मंत्री का शर्मनाक बयान आया है। पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कहा कि लोगों की उम्र हो जाती है, तो मरना भी पड़ता है।

दरअसल प्रेम सिंह से कोरोना से हो रही मौतों को लेकर सवाल किया गया था, तो उन्होंने कह दिया कि मौतें हुई हैं, इन्हें कोई नहीं रोक सकता। कोरोना से बचने के लिए सब लोग सहयोग की बात कर रहे हैं। विधानसभा में हम सबसे चर्चा कर रहे हैं। मास्‍क पहनें, दूरी बनाकर रखें और डॉक्‍टर को दिखाएं। हर जगह डॉक्‍टर्स की व्‍यवस्‍था की गई है। आप कह रहे हैं, रोजाना बहुत लोग मर रहे हैं, तो लोगों की उम्र हो जाती है, तो मरना भी पड़ता है।

बता दें कि प्रेम सिंह पटेल का यह बयान 14 अप्रैल का है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब राज्‍य में कई जगह अस्‍पतालों से डरावनी तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। प्रदेश के अस्पतालों में कोरोना मरीजों को बेड तक नहीं मिल रहे हैं। श्‍मशान में अंतिम संस्कार तक के लिए जगह कम पड़ रही है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इससे हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस ने कहा- पटेल मंत्री पद के लायक नहीं
मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बयान पर कांग्रेस से भी उन्हें आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि प्रेम सिंह मंत्री पद के लायक नहीं हैं। शर्मा ने सवाल किया है कि क्या इनके इस अमानवीय व्यवहार और बयान पर कोई कानूनी कार्रवाई होगी या नहीं?

पटेल ने बर्ड फ्लू पर कहा था- मांसाहार पर रोक लगा देंगे
मध्यप्रदेश में जनवरी महीने में जब बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा था, तब प्रेम सिंह पटेल ने बयान दिया था कि बर्ड फ्लू के चलते अगर जरूरत पड़ी, तो प्रदेश सरकार मांसाहार पर रोक लगा सकती है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा ली गई बैठक का हवाला भी दिया था, जबकि उस बैठक में ऐसी कोई बात नहीं हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीएम ने कहा लायसेंस बनवाना है, परिचय दिया तो भाग गया एजेंट

Thu Apr 15 , 2021
ऑफिस से आरटीओ चलाने की कलेटर को हुई थी शिकायत, दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई तय     Views: 272