‘शेरशाह’ की दहाड़- 210 से ज्यादा देशों में देखी गई विक्रम बत्रा की कहानी

‘शेरशाह’ ने ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न प्राइम पर फिल्म देखे जाने के नए-नए रिकॉर्ड बना डाले हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘शेरशाह’ को लेकर ट्रेलर आने के बाद से ही माहौल बना हुआ था। लोग कारगिल युद्ध के हीरो, अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। प्रोड्यूसर करण जौहर को ये अंदाजा तो ज़रूर रहा होगा कि उनकी ये फिल्म बहुत ज़ोरदार हल्ला मचाने वाली है, लेकिन ये कितना हल्ला मचेगी उसका अंदाजा उन्हें भी नहीं रहा होगा।

सिद्धार्थ की इस फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के देशों से प्यार मिला। करण जौहर ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में ‘शेरशाह’ के कुछ रिकॉर्ड शेयर किए जो अपने आप में बहुत बाद कमाल हैं।

सिद्धार्थ की इस फिल्म को 210 से ज्यादा देशों में देखा गया और भारत के 4100 से ज्यादा शहरों और कस्बों से इस फिल्म को दर्शक मिले। और इतना ही नहीं, ‘शेरशाह’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन गई है।

करण ने अपनी पोस्ट में इन रेकॉर्ड्स का एक क्रिएटिव शेयर करते हुए लिखा, “शेरशाह’ के लिए जो प्यार और सम्मान बरसा उसके लिए आभारी हूं, भावुक हूं और उत्साहित हूं। इतिहास में दर्ज होने वाली इस विरासत को दर्शाना मेरे लिए एक सम्मान रहा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सड़क के मामले में उज्जैन को मिली तीन बड़ी सौगात

Tue Aug 31 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। सड़क परिवहन के लिहाज से उज्जैन के खाते में मंगलवार को तीन बड़ी उपलब्धियां आई है। उज्जैन से नागदा के टू-लेन रोड को फोरलेन बनाने की मंजूरी मिल गई है, इसके अलावा देवास रोड पर नागझिरी से दताना तक का रोड भी फोरलेन बनाने का रास्ता साफ हो […]