श्रावण मास में मंगलवार से शुक्रवार तक खुला रहेगा महाकाल मंदिर परिसर

Mahakal mandir parisar khali 07112021

दोपहर 1.20 से खोलकर 2.50 पर किया बंद, शाम को फिर खोला

उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास में भीड़ की उपस्थिति के चलते मंदिर परिसर को बंद कर दिया गया था। लेकिन मंगलवार से फिर इसको श्रद्धालुओं के लिए शुरू कर दिया गया। प्रशासक ने इस मामले में गंभीरता से निर्णय लेते हुए अपनी देखरेख में इसको फिर से मंगलवार को शुरू करवा दिया।

14 जुलाई से भगवान महाकाल के आंगन में श्रावण मास का उल्लास बिखर रहा है। अपेक्षा से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को आ रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से चुस्त दुरुस्त व्यवस्था की गई है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो रही है और वे आसानी से भगवान महाकाल के दर्शन कर अपनी आस्था को तृप्त कर रहे हैं। लेकिन इसी दिन से व्यवस्था को देखने के लिए ओंकारेश्वर मंदिर परिसर और जूना महाकाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में श्रद्धालु ओंकारेश्वर, सिद्धि विनायक, साक्षी गोपाल सहित अन्य मंदिरों के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। वहीं जूना महाकाल मंदिर परिसर को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया था। जिसके चलते इन मंदिरों के पुजारियों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो गया था।

मंगलवार को भीड़ देखकर खोला परिसर

प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ मंदिर परिसर की स्थिति को जानने के लिए मंगलवार की सुबह निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ की स्थिति को देखते हुए अधीनस्थों को मंदिर परिसर खोलने के आदेश दिए। इसके बाद दोपहर 1.20 बजे दोनों मंदिर परिसरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। लेकिन भीड़ बढऩे के बाद इसको दोपहर 2.50 बजे फिर से बंद कर दिया गया। शाम को भीड़ की स्थिति सामान्य होने के बाद फिर शाम 5 बजे के लगभग मंदिर परिसरों को खोल दिया गया था।

5 दिन तक वेट एंड वॉच

जिला प्रशासन द्वारा 14 जुलाई से ही दोनों मंदिर परिसरों को श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया था। 14 से 18 जुलाई तक वेट एंड वॉच की स्थिति रही। इस पर कोई भी निर्णय नहीं हो पा रहा था। वहीं यहां के मंदिरों के पुजारी लगातार मंदिर प्रशासक श्री धाकड़ से मंदिर परिसर खोलने की गुहार लगा रहे थे। ऐसे में मंगलवार को भीड़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासक ने मंदिर परिसर खोलने के आदेश दिए।

इनका कहना

भीड़ की स्थिति को देखते हुए मंगलवार से शुक्रवार तक मंदिर परिसरों को खोला जाएगा।

-गणेश कुमार धाकड़, प्रशासक, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन में अगले महीने से शुरू हो जाएगा एयर बस का सर्वे

Tue Jul 19 , 2022
देवासगेट बस स्टेंड से सीधे महाकालेश्वर मंदिर तक जा सकेंगे श्रद्धालु उज्जैन, अग्निपथ। उज्जैन शहर को केंद्र सरकार की तरफ से बहुत जल्द एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। उज्जैन में अगले महीने से एयर बस (रोप-वे) सेवा के लिए सर्वे आरंभ कर दिया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा तो […]
rope way रोपवे