श्री आदेश्वर चंदाप्रभु श्रीसंघ नयापुरा में निकाली भव्य रथयात्रा

उज्जैन, अग्निपथ। श्री आदेश्वर चंदाप्रभु चारर्थुइ श्रीसंघ नयापुरा मे प्रतिवर्षानुसार जैन धर्म के वार्षिक कर्त्तव्य में से एक पर्युषण महापर्व के समापन के पश्चात भव्य रथयात्रा निकली गयी।

श्री आदेश्वर चंदाप्रभुजी चारथुई ट्रस्ट मंडल के मीडिया प्रमुख प्रदीप दख ओर विकास कोठारी ने बताया की चांदी की वेदीजी पर तीर्थकर भगवान की प्रतिमा जी को विराजमान किया गया। साथ मे तीन बग्गी रथ स्वरूप जिसमें केसरियानाथ भगवान, यक्षराज श्री माणिभद्र वीर, आचार्य श्री सागरनंदसूरी जी म. सा. को लेकर लाभार्थी परिवार बैठे। भव्य चांदी की वेदी जी को श्री माणिभद्र स्नात्र एवं भक्त मंडल व समाज के युवाओ द्वारा पूजा के वस्त्र में अपने कंधे पर वेदी जी को नयापुरा के विभिन्न मार्गो से रथयात्रा निकली।

जिसमें श्री चन्दाप्रभु जी महिला मण्डल एवं श्री आदेश्वर बहु मंडल व श्री चारथुई श्रीसंघ के सभी सदस्य व ट्रस्ट मंडल के सभी सदस्य सम्मलित हुए। साथ ही पूर्व केबिनेट मंत्री, उज्जैन उत्तर के विधायक पारस जैन, रजत मेहता, सोहनलाल आचलिया, गजेंद्र सकलेचा, अभय मेहता सहित सभी वरिष्ठजन भव्य रथ यात्रा में उपस्थित हुए। रथ यात्रा का समापन श्री चन्दाप्रभु जी मंदिर में हुआ।

तत्पश्चात उपाश्रय मे साध्वीजी भगवंत शीलपूर्णा श्रीजी म.सा., चेतना प्रज्ञा श्रीजी महाराज सा. और शीलरत्न श्रीजी महाराज सा. ने सभी समाजजन कों प्रवचन के माध्यम से जैन धर्म के मूल सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल व नयापुरा की पार्षद सपना सांखला ने अपने उदबोधन में जैन धर्म का महत्व बताया। श्री चारथुइ श्रीसंघ के सभी तप आराधकों का ट्रस्ट मण्डल द्वारा बहुमान किया गया। उसके बाद नयापुरा चारथुइ श्रीसंघ के सभी बच्चो को ज्ञान समग्री का उपहार स्वरूप वितरण किया गया।

उसके बाद सभी समाजजन का स्वामिवात्सल्य हुआ। इस उपलक्ष्य पर समाज के अभय मेहता, संतोष भड़क्तिया, जिनेन्द्र मेहता, महेंद्र श्रीमाल, धर्मेंद्र सालेचा, आश्विन मेहता, अर्पित कोचर, श्रीपाल लोढ़ा रमेशचंद्र मूनत, अमित खाबिया, ललित बम, प्रवीण कांकरिया, तेजकुमार छिगावत, शेखर डागा, अशोक चत्तर, प्रमोद कांकरिया, मुकेश श्रीमाल, महेन्द्र नाहर, प्रदीप पीपाड़ा ,शेखर कोचर, सुरेंद्र भड़क्तिया, अजीत दख, ज्ञानचद्र कोचर, कपिल सकलेचा, धीरज पिछोलिया, नीलेश दुग्गड, अल्पेश दुग्गड, विजय सालेचा, सुमित कोचर, मानमल दुग्गढ़ ,नीलेश गंधी, मोनू जैन, दिलीप जैन, राजेंद्र बोहरा, विजय जैन (डगवाला), मनीष भड़क्तिया, पवन छाजेड, धरमचंद गोखरू, अंकित लोढ़ा, हर्ष खाबिया, जैनम खीमेसरा, आयुष ललवानी आदि समाज के वरिष्ठजन उपस्थित हुए। आभार श्री चारथुइ श्रीसंघ के अध्यक्ष सुभाष दुग्गड ओर सचिव दिनेश भड़ाक्तिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्याज-लहसुन के भाव नहीं मिलने पर किसानों ने किया चक्काजाम

Sun Sep 4 , 2022
बदनावर, अग्निपथ। किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर लेबड़ नयागांव फोरलेन पर ग्राम नागदा के बस स्टैंड पर लहसुन, प्याज के भाव नहीं मिलने और खराब हुई सोयाबीन का सर्वे कर मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर चक्काजाम किया। मौके पर बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता जमा होने से […]