सट्टा खाईवाल पप्पू राय के घर पर चले हथौड़े

आईपीएल सट्टा करते पकड़ाया था पांच दिन पहले, तीन दशक से कर रहा सट्टा

उज्जैन,अग्निपथ। माफियाओं के मकान तोडऩे की मुहिम में सोमवार को फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस प्रशासन ने तीन दशक से सट्टा खाईवाली कर रहे पप्पू राय की बिल्डिंग पर हथौड़े चला दिए। कार्रवाई पांच दिन पहले आईपीएल का सट्टा करते हुए लाखों रुपए के साथ पकड़ाने पर की गई है।

गोलामंडी निवासी प्रवीण उर्फ पप्पू पिता रुपचंद उर्फ रूपा राय करीब 1990 से सट्टा कर रहा है। उस पर 1996 से अब तक पांच मारपीट व दो सट्टे के केस दर्ज है। बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं होने से वह किक्रेट का सट्टा कर रहा था।
जानकारी पर पुलिस ने 25-26 मई की रात पप्पू व उसके भतीजे शुभम को आईपीएल का सट्टा करते हुए रंगेहाथ पकडक़र जेल भेज दिया। साथ ही उसके मकान का रिकार्ड निकाला। तीन मंजीला मकान का उपरी माला अवैध पाया जाने पर सोमवार दोपहर नगर निगम टीम टीआई अमित सोलंकी व फोर्स के साथ पहुंची और तीसरा माला हेमर से तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल देख परिजन विरोध नहीं कर सके।

धोखाधड़ी का भी केस

पुलिस ने पांच दिन पहले पप्पू व शुभम को आईपीएल का सट्टा करते पकडक़र 3.71 लाख रुपए, एलईडी टीवी व 10 मोबाईल जब्त किए थे। जांच में फर्जी नाम से मोबाईल सीम मिलने पर दोनों पर धोखाधड़ी का भी केस दर्ज कर रिमांड पर लिया था और फिर जेल भेज दिया था।

सटोरियों में दहशत

सर्वविदित है पुलिस ने एक पखवाड़े में करीब पांच बड़े सट्टा बुकी को पकडक़र 20 लाख रुपए से अधिक बरामद किए हंै। पप्पू राय की बिल्डिंग पर कार्रवाई देख सट्टा खाईवालों में हडक़ंप मच गया। याद रहे पुलिस डेढ़ साल में करीब 90 गुंडे,बदमाश और माफियाओं के मकान जमींदोज कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गजब भीड़: सोमवती अमावस्या पर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Mon May 30 , 2022
सोमकुंड पर 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया स्नान, सोमवारिया क्षेत्र में जगह-जगह लगा जाम, दान पुण्य कर पितरों का किया तर्पण उज्जैन, अग्निपथ। धर्म नगरी उज्जयिनी में कोरोना काल के बाद पहली बार सोमवती अमावस्या का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों […]