सडक़ हादसे में मारे गए सैनिक का अंतिम संस्कार

उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित गणेशपुरा में रहने वाले भारतीय थल सेना के लांस नायक आकाश यादव का गुरुवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लांस नायक आकाश यादव बुधवार दोपहर इंदौर में एक सडक़ हादसे में मौत का शिकार हो गए थे।

नईदिल्ली में पदस्थ लांस नायक आकाश यादव भारतीय थल सेना में 5 साल पहले पदस्थ हुए थे। पिछले साल आकाश के पिता महेंद्र सिंह यादव की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई थी। पिता की पहली बरसी थी लिहाजा आकाश यादव एक महीने की छुट्टी पर उज्जैन आए थे। शुक्रवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। इसके लिए ट्रेन रिजर्वेशन भी हो चुका था।

बुधवार को आकाश यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ कार में सवार होकर इंदौर पहुंचे थे। इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के ठीक सामने इनकी कार का टॉयर खराब हो गया। कार से उतरकर आकाश यादव एक अन्य कार चालक के पास लिफ्ट मांगने के लिए उससे बात ही कर रहे थे कि पीछे से आए एक लोडिंग वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आकाश यादव को अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। लांस नायक आकाश यादव का 4 साल पहले विवाह हुआ था। उनके परिवार में मां, बहन, पत्नी और 3 साल का बेटा है। आकाश यादव की मौत की सूचना के बाद महू आर्मी मुख्यालय से भी सैनिकों का एक दल उज्जैन पहुंचा। गुरूवार सुबह पूरे सैन्य सम्मान के साथ गणेशपुरा से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, चक्रतीर्थ पर सैन्य सम्मान के साथ लांस नायक को अंतिम बिदाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिहरा हत्याकांड: नाबालिगके साथ मां की भूमिका आई सामने

Thu Apr 21 , 2022
वृद्धा का गला दबाने के बाद लूटे से लाखों के आभूषण उज्जैन, अग्निपथ। नागर परिवार के तिहरे हत्याकांड में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। तीन हत्याओं में नाबालिग और उसकी मां की भूमिका के साथ लाखों की लूट का पता चलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग का […]