कोरोना से पहले वायरल से बचाओ..!

पिछले दो सालों से बीमारियों मेें सिर्फ कोरोना संक्रमण पर पूरा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का ध्यान है। कोरोना से बचाव, कोरोना का इलाज और कोरोना संक्रमण रोकने के लिए तरह-तरह के ऐहतियात बरतने की गाइड लाइन जारी की गई है। कोरोना काल के बीच ही दबे-छिपे वायरल का प्रकोप भी छा गया है। हालात यह है कि लगभग हर घर में एक-दो बच्चे वायरल की चपेट में हैं। खासकर बच्चों में यह तेजी से फैल रहा है और अस्पताल में अतिरिक्त वार्ड भी फुल हो गया है। वायरल की रोकथाम के लिए कोरोना काल के पहले प्रशासन विशेष प्रयास करता था, जैसे मच्छरों को मारने के लिए कीटनाशक का छिड़काव, मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने की मुहिम, गंदगी वाली जगह और नालियों में मच्छर मारने का कीटनाशक, फागिंग आदि कई तरह के उपाय किये जाते थे। लेकिन पिछले दो सालों में प्रशासन ने इन्हें भुला दिया है। नतीजा यह है कि शहर में मच्छरों की भरमार है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। यूं तो वायरल जानलेवा नहीं है, लेकिन ये संक्रमित को बुरी तरह कमजोर कर देता है और फैफड़ों पर भी असर दिखाता है। वायरल के कारण कमजोर हुआ मरीज इम्युनिटी कम होने पर कोरोना की चपेट में भी आ सकता है। वायरल नहीं रोका गया तो यह कोरोना के फैलने की राह आसान कर देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 4 लोगों की मौत, 18 घायल, 3 गंभीर

Sun Sep 5 , 2021
अस्थियां विसर्जन करने निकला परिवार… सीएम ने ट्विट कर जताया दु:ख, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह पहुंचे घटना स्थल पर पेटलावद, अग्निपथ। रविवार की सुबह क्षेत्र में मौत का तांडव लेकर आई और एक बड़ी दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इस दु:खद घटना पर सीएम शिवराजसिंह चौहान […]