सरकार नदी लिंक और प्रदूषण मुक्ति योजनाओं के नाम पर करोड़ों खर्च कर चुकी : आचार्य सत्यम

महाशिवरात्रि पर 10 लाख दीपक जलाकर करोड़ों लोगों की अमानत में खयानत करेंगे

उज्जैन, अग्निपथ। आगामी महाशिवरात्रि पर योगेश्वर की गुरुकुल नगरी में 10 लाख दीपक जलाकर करोड़ों भूखे-नंगे भारतीयों की अमानत में खयानत कर उनके जले पर नमक छिडक़ने का काम यदि सत्ताधारी करेंगे तो उन्हें अयोध्या, काशी और उज्जयिनी के अधिपतियों का कोप झेलना ही होगा।

उपरोक्त आशय का वक्तव्य आज यहां मालव रक्षा अनुष्ठान के संयोजक आचार्य सत्यम सत्यनारायण पुरोहित अधिवक्ता ने जारी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वचनभंगी शिवराज सरकार 2012 के अपने लिखित वचनों के विपरीत नदी लिंक और प्रदूषण मुक्ति की तुगलकी योजनाओं के नाम पर जन-धन का अरबों रुपया स्वाहा कर चुकी है।

और खान डायवर्शन के नाम पर पिछले सिंहस्थ में एक अरब रुपयों की बर्बादी के बाद अब मिट्टी के बांध बनाकर खान के जहर को रोकने की कसरत कर भगवती गंगा तक को जहर से भर रही है। शिप्रा त्रिवेणी पर ही सुरक्षित नहीं है, उसके आंचल और अस्तित्व को दिनदहाड़े लूटकर भारी अवैध खनन इन नकली शिप्रा, महाकाल और रामभक्तों के लुटेरे राज में हो रहा है और नाकारा मालवी तथा उज्जैनी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाइना डोर के मुख्य सरगना व थोक विक्रेताओं पर ठोस कार्यवाही की मांग

Mon Jan 17 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। जीरो पाइंट ब्रिज पर अपने वाहन से जा रही नेहा आंजना पिता रामेश्वर आंजना के गले मे चाइना डोर फंस जाने व अधिक खून बहने से मौत के बाद शहर के प्रमुख हिंदूवादी संगठनों, अखंड हिन्दू सेना, विश्व हिन्दू महासंघ, हिन्दू जागरण मंच के मुख्य नेता व सामाजिक […]
China dor gyapan 170122

Breaking News