सरपंच पति का कारनामा, राशि निकाली पर 4 साल बाद भी नहीं बनी सडक़

ग्रामीणों सहित भाजपा नेता ने सीएम हेल्पलाइन पर की भ्रष्टाचार की शिकायत

देवास, अग्निपथ। जिला मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम पुवाल्डा के सरपंच पति हकीम पटेल ने लाखों रूपए का गबन कर पूरे गांव को गड्डे में बदल दिया। सडक़ के लिए आई राशि निकालने के बाद भी सडक़ निर्माण नहीं किया गया।

उक्त आरोप भाजपा क्षिप्रा मण्डल मोर्चा कोषाध्यक्ष सद्दाम पटेल सहित ग्रामीणजनों ने लगाए है। पटेल ने बताया कि वर्ष 2018 में स्वीकृत वार्ड क्रमांक 4 की सडक़ आज तक नहीं बनी है। जबकि इसके लिए मंजूर राशि 1 लाख 22 हजार रूपए सरपंच पति द्वारा निकाल लिए गए है। ऐसे ही गांव के वार्ड 11 के लिए भी सडक़ निर्माण के लिए राशि आई। जहां सरपंच पति ने राशि का दुरूपयोग करते हुए खराब सडक़ का निर्माण कराया जो सिर्फ एक वर्ष में ही गड्डों में तब्दील हो गई।

वार्ड 13 में भी काफी समय से गंदगी पसरी पड़ी है। सडक़ बनने के बाद भी नाली का निर्माण नही हुआ है, जिससे गंदा पानी सडक़ों पर बहता रहता है। चौधरी मोहल्ला की हालत भी वर्षो से जस की तस बनी हुई है। इस प्रकार गांव मेें ऐसे कई मामले है जहां पर सरपंच पति द्वारा लाखों रूपए का भ्रष्टाचार खुलेआम किया गया है।

गांव में कई कार्य तो ऐसे है जो सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। मौके पर कुछ नही हुआ। भाजपा नेता सद्दाम पटेल द्वारा जब इस प्रकार के मुद्दे उठाए जाने के बाद भी जवाबदारों द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी कर रखी है। पटेल ने कलेक्टर एवं एसडीएम सहित समस्त संबंधित जवाबदारों से मांग की है कि शीघ्र ही हकीम पटेल की पत्नी के सरपंच कार्यकाल की जाँच की जाकर उचित कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना पंजीयन के खाद्य पदार्थ बेचने वाले 9 कारोबारियों पर पौने 5 लाख का जुर्माना

Thu May 12 , 2022
जुर्माना न भरने तक लाइसेंस निरस्त रहेंगे धार, अग्निपथ। खाद्य विभाग ने मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कारवाई कर प्रकरण दर्ज किये हैं। जिसमें एडीएम न्यायालय द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत अवमानक, मिथ्याछाप प्रतिबन्धित खाद्य पदार्थ विक्रय करने एवं बिना पंजीयन के खाद्य पदार्थ विक्रय करने के […]