सराफा कारोबारी की कनपटी पर बदमाशों ने तानी रिवॉल्वर

कारोबारी की दुकान में मदद के लिए पहुंची थी एक महिला, चार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, अग्निपथ। इंदौर में महिला की मदद करने पर सराफा कारोबारी की कनपटी पर बदमाशों ने रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। जब फरियादी रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे तो वहां भी बदमाश पहुंच गए। फरियादी की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां सुमित सोनी निवासी अरिहंत नगर की दुकान पर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला रोते हुए आई और कहा कुछ लोग उसे मारना चाहते है। सुमित की घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही सोने-चांदी की दुकान है। महिला ने उन्हें बताया कि आरोपियों के पास हथियार है। उसने बचाने की गुहार लगाई और कहा कि मुझे घर में छुपा लो। सुमित ने महिला को घर में छुपने के लिए जगह दे दी।

कुछ ही देर में आरोपी पप्पू चौधरी, अभिषेक चौधरी, विनय चौधरी व एक अन्य साथी डंडे, पिस्टल लेकर आए और सुमित को कनपटी पर रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी सुमित सोनी की शिकायत पर केस दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी ने मेरी इमेज खराब करने में करोड़ों रुपए लगाए -राहुल गांधी

Tue Nov 29 , 2022
मीडिया से हुए रूबरू,भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता इंदौर, अग्निपथ। भारतजोडो यात्रा आज सावेर पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने पत्रकारों के हर सवाल का जबाव बैबाक होकर दिया। राहुल गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी मेरी इमेज खराब […]

Breaking News