1 अप्रैल से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट से पैसा निकालने और जमा करने पर देना होगा चार्ज

नई दिल्ली। अगर आपका अकाउंट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में है तो आपको 1 अप्रैल 2021 से पैसे जमा करने या निकालने के अलावा आधार आधारित पेमेंट सिस्टम (AEPS) पर चार्ज देना होगा। यह चार्ज फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के खत्म होने के बाद लिया जाएगा। यानी अगर आपके ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट खत्म हो जाएगी, तभी यह चार्ज देना होगा।

सेविंग या करंट अकाउंट पर देना होगा चार्ज
अगर IPPB में आपका बेसिक सेविंग अकाउंट है तो हर महीने 4 बार पैसा निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। उसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर मिनिमम 25 रुपए या कुल वैल्यू का 0.50% चार्ज के रूप में कटेगा। पैसे जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

वहीं अगर अगर सेविंग्स या करंट अकाउंट की बात करें तो हर महीने 25 हजार रुपए तक निकालने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। इसके बाद कुल वैल्यू का 0.50% या कम से कम 25 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा। इस अकाउंट में अगर डिपॉजिट करते हैं तो इसकी भी लिमिट है। हर महीने 10 हजार रुपए तक डिपॉजिट फ्री रहेगा। उससे ज्यादा पैसे जमा करने पर वैल्यू का 0.50% या कम से कम 25 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा।

AEPS ट्रांजैक्शन के नियमों में भी हुआ बदलाव
AEPS ट्रांजैक्शन में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के नेटवर्क पर अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन पूरी तरह फ्री हैं। वहीं नॉन आईपीपीबी नेटवर्क पर एक महीने में 3 ट्रांजैक्शन फ्री हैं। इसमें कैश जमा करना, निकासी करना और मिनि स्टेटमेंट निकालना शामिल है। फ्री लिमिट पूरी होने के बाद कैश जमा करने या पैसे निकालने पर हर बार 20 रुपए लगेंगे। मिनी स्टेटमेंट निकालने का चार्ज 5 रुपए है। फ्री लिमिट के बाद फंड ट्रांसफर करने पर ट्रांसफर चार्ज ट्रांजैक्शन अमाउंट का 1%, मैक्सिमम 20 रुपए मिनिमम 1 रुपए होगा।

मिनिमम बैलेंस न रखने पर देना होगा चार्ज
IPPB ने इससे पहले पिछले साल दिसंबर में सभी बचत खातों में कम से कम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया था। बचत खातों में कम से कम बैलेंस 500 रुपए का होगा। 500 रुपए से कम बैलेंस हुआ तो फिर 100 रुपए का चार्ज लगाया जाएगा।

इसके साथ ही अगर खाते में कभी 500 रुपए से ज्यादा नहीं रहा तो वित्त वर्ष के अंत में आपसे 100 रुपए खाता के मेंटीनेंस के रूप में लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस सेविंग खातों में से आप कम से कम बैलेंस वाली रकम को नहीं निकाल पाएंगे। यानी आपके खाते में अगर 500 रुपए ही हैं तो आप उसमें से एक भी रुपए नहीं निकाल पाएंगे।

पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर मिल रहा 4% ब्याज
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट पर 4% की दर से वार्षिक ब्याज मिलता है। 10,000 रुपए तक का ब्‍याज पूरी तरह से टैक्‍स फ्री होता है। इसमें ATM कार्ड, फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, रीचार्ज, नेट बैंकिंग जैसी सभी जरूरी सुविधाएं मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उज्जैन:संध्या आरती के बाद महाकाल परिसर में होगा होलिका दहन

Sat Mar 27 , 2021
8 बजे मंदिर में आमजनों का प्रवेश प्रतिबंधित, जो अंदर रहेंगे वहीं होंगे शामिल उज्जैन। भगवान महाकालेश्वर की भस्मार्ती में आमजन का प्रवेश प्रतिबंधित है। रात 8 बजे बाद भी मंदिर समिति द्वारा मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही। ऐसे में महाकाल मंदिर परिसर में होने वाला […]

Breaking News