ससुर-जेठ ने घर में घुसकर बहू को चाकू घोंपे, हालत गंभीर

पोता छीनने गए थे दोनों आरोपी, एक धराया

उज्जैन, अग्निपथ। जूना सोमवारिया क्षेत्र में देर रात ससुर व जेठ ने बहू पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। घटना की वजह बहू द्वारा पोता नहीं सौंपना था। मामले में जीवाजीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर रविवार सुबह एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीर का टेकरा निवासी साहिबा (25) के पति की कुछ समय पूर्व जलने से मौत हो गई थी। नतीजतन वह बेटे के साथ मायके में रहने लगी। शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे उसके ससुर शेरू पिता नियाज मोहम्मद बड़े पुत्र सद्दाम के साथ साहिबा के घर पोता लेने पहुंचे। साहिबा ने बेटा देने से इंकार किया तो दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। कई वार करने से साहिबा को गंभीर चोंटे आई। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए।

परिजन साहिबा को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इंदौर रैफर कर दिया। मामले में पुलिस ने साहिबा की छोटी बहन अलसीफा की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर खोजबीन की और रविवार सुबह एक को दबोच लिया, लेकिन दूसरा शाम तक गिरफ्त में नहीं आ सका।

पुजारी का सिर फोड़ा

जीवाजीगंज टीआई गगन बादल ने बताया कि विष्णु सागर स्थित मार्कंडेय आश्रम निवासी पुजारी जितेंद्र पिता प्रदीप मेहता (37) रात करीब 11.30 बजे आश्रम के समीप ही कुत्ते को घुमा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। मेहता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में मछली पकडऩे वाले तीन-चार युवकों पर हमले की शंका जताई है। मामले में केस दर्ज कर हमलावरों का पता लगाने का प्रयास कर रह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लड़के ने पेड़ पर लगाई फांसी, लड़की ने तालाब में कूदकर दी जान

Sun Sep 12 , 2021
झाबुआ, अग्निपथ। जिले के ग्राम झकेला में अत्यंत ही दुखद मामला सामने आया है। जिसमें गांव में रहने वाले युवक ने अपने घर के बाहर ही अलसुबह पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी तो वहीं गांव की एक अन्य युवती, जो उसके साथ ही स्कूल में पढ़ती थी, उसने […]