सांकलिया परिवार में खुशियां और मातम एक साथ

भतीजी को ब्याहने आज आयेगी बारात, बड़े पापा की निकली अंतिम यात्रा

महिदपुर रोड, अग्निपथ। सनातन काल से कहावत चली आ रही है कि जनम, परण और मरण किसी भी परिस्थिति में नहीं टलते। इसकी बानगी महिदपुर रोड वासियों को देखने को मिली। नगर के नगर के सब्जी विक्रेता सांकलिया परिवार में खुशी और गम दोनों एक साथ आये।

परिवार में जगन्नाथ सांकलिया के छोटे बेटे रामरतन सां कलिया (नाना) के बेटे अनिल और बेटी आरती की शादी का आयोजन था। जिसमें रामरतन (नाना) का बेटा अनिल बारात बस्सी सुवासरा ले जाकर अपनी दुल्हन के साथ सात फेरे लेकर उसे गुरुवार को ब्याह कर ले आया। जबकि उ सकी बहिन अनिता की शादी आज शनिवार को संपन्न होना है। इसी बीच जगन्नाथ सांकलिया के बड़े बेटे अशोक सांकलिया का शुक्रवार की सुबह अचानक निधन हो गया।

ऐसे में जगन्नाथ सांकलिया के छोटे बेटे रामरतन सांकलिया की बेटी अनिता की उदयपुर से आने वाली बारात तो हालांकि अनिता को ब्याहने आ रही है, लेकिन शादी में जो उत्साह और उमंग का माहौल परिवार तथा रिश्तेदारों में रहता वह अब नहीं रह पायेगा। शुक्रवार को निकली अशोक की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासियों तथा रिश्तेदारों तथा शा दी में आये मेहमानों ने शामिल होकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारात में बम फोडऩे से मना किया तो चला दिए चाकू

Sun Nov 27 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में एक मैरेज गार्डन के बाहर शनिवार देर रात चाकूबाजी की घटना हो गई है। चाकूबाजी में निजातपुरा इलाके में रहने वाले दो सगे भाई घायल हुए है। इन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज दिया जा रहा है। निजातपुरा निवासी आकाश सूर्यवंशी एक विवाह समारोह में […]

Breaking News