साढ़े तीन साल पहले जहर देकर की थी हत्या, साले को जेल भेजा

ऑनलाइन जहर मंगाकर

पत्नी-ससुर फरार, एक आरोपी को इंदौर जेल से लाएगी पुलिस

उज्जैन,अग्निपथ। नागझिरी में करीब साढ़े तीन साल पहले जहर देकर हुई युवक की हत्या के केस में माधवनगर पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेजा है। मामले में मृतक का ससुर और पत्नी फरार है। वहीं एक साले को इंदौर जेल से लाएगी पुलिस।

नागझिरी निवासी अशरफ कुरैशी (32) को 7 फरवरी 2017 को सल्फॉस खाने से मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद के चलते अशरफ को पत्नी कौसर बी, ससुर युनूस कुरैशी, साले आदिल व असलम निवासी खजराना (इंदौर) ने दूध में सल्फॉस दी है। मामले में करीब साढ़े तीन साल बाद अगस्त 2020 को पूर्व थाना प्रभारी पीएन शर्मा ने केस दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई। लंबित केसों के निराकरण के दौरान मामला सामने आने पर टीआई दिनेश प्रजापति ने पुन: पड़ताल शुरू की।

उनके आदेश पर एसआई महेंद्र मकाश्रे ने आरोपियों के इंदौर स्थित घर पर दबिश दी और असलम को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया,जहां से जेल भेजने के आदेश हो गए। आरोपी कौसर बी व युनूस का सुराग नहीं मिल सका है और आदिल फिरौती के केस में इंदौर जेल में है। पुलिस उसे 8 जनवरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया था झूठ

अशरफ के परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाने पर आरोपियों ने घटना के समय इंदौर में होना बताया था। जांच में उनके मोबाइल की लोकेशन नागझिरी की मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में भी वह दिखाई दिए थे। इसी खुलासेे के बाद हत्या का केस दर्ज किया गया था।

एसआई की विभागीय जांच

हत्या का आरोप और पीएम रिपोर्ट में सल्फॉस से मौत की पुष्टी के बाद भी तात्कालीन जांच अधिकारी एसआई पीएस दलोदिया ने गंभीरता से नहीं लिया। उनके बाद के जांच करने वाले अन्य अधिकारियों ने भी केस दर्ज नहीं किया। नतीजतन सभी की विभागीय जांच शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गुजरात पुलिस ले गई!

Wed Dec 30 , 2020
गुदरी चौराहे से बेटी व भतीजे को भी पकडऩे की चर्चा उज्जैन,अग्निपथ। गुदरी चौराहे पर एक महिला को ड्रग्स तस्करी के आरोप में परिवार सहित गुजरात पुलिस द्वारा ले जाने की चर्चा बुधवार को दिनभर क्षेत्र में बनी रही। हालांकि स्थानीय पुलिस अधिकारी इससे अनभिज्ञता जताते रहे। विश्वसनीय सूत्रों के […]

Breaking News