सिख वेशभूषा में 75 महिलाओं ने सवा घंटे किया पाठ

सिख समाज ने शहीदों को किया नमन, स्वतंत्रता दिवस पर गुरूद्वारे में हुआ कीर्तन, अरदास

उज्जैन, अग्निपथ। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत मप्र-छग केंद्रीय श्रीगुरूद्वारा सिंध सभा व उज्जैन सिख समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन 15 अगस्त को सिख समाज की 75 महिलाओं द्वारा सवा घंटे तक पाठ किया। देश की आजादी के सुकराने के लिए किये गये पाठ में महिलाएं सफेद और केसरिया परिधान में शामिल हुई। कीर्तन और अरदास के साथ ही शहीदों को नमन किया गया।

सिख समाज के जत्थेदार सुरेंद्रसिंह अरोरा ने बताया कि अमृत महोत्सव में सिख समाज द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उत्सव में 15 अगस्त को फ्रीगंज स्थित सुखसागर गुरूद्वारा में सिख समाज की महिलाओं ने सुखमणि साहब का पाठ किया।

इस दौरान कुलदीप कौर सलूजा, अलका अरोरा, अमृतकौर मुछाल, रजनी खुराना, सोनिया सोढ़ी, नीलम कालरा, जसप्रीत धारीवाल, कमलजीत कौर गांधी, रजनीत कौर जुनेजा, गुरप्रीत कौर मुछाल आदि मौजूद रहीं। तीन दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन पर सिख समाज के जत्थेदार सुरेंद्रसिंह अरोरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतर्राज्यीय चड्डी- बनियान गिरोह डकैती की योजना बनाते धराया

Tue Aug 16 , 2022
कार से चोरी करने आते थे गुजरात से, 65 वारदातों में थी तलाश उज्जैन,अग्निपथ। पॉश कॉलोनियों में लगातार चोरी कर आतंक का पर्याय बना चड्डी बनियान गिरोह देर रात नानाखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गैंग के सात बदमाश डकैती की तैयारी करते हुए पकड़ाए है। उनसे हथियार बरामद […]
चड्डी- बनियान