सीआईडी अफसर बनकर ठगी करने वालों का सुराग नहीं

चैकिंग के बहाने किसान के झोले से उड़ाए थे 50 हजार

उज्जैन,अग्निपथ। सीआईडी अफसर बनकर किसान को 50 हजार की चपत लगाने वाले बदमाशों का शनिवार रात तक चिमनगंज पुलिस को पता नहीं चल सका। शातिर आगर रोड पर चैकिंग के नाम पर किसान के झोले से रुपए उड़ा ले गए थे।

थाना प्रभारी जितेंद्र भास्कर ने बताया कि तराना निवासी बाबूलाल पिता नाथूलाल राठौर (50) ने कृषि उपज मंडी में 1.9 लाख 602 रुपए में गेहंू बेचकर राशि झोले में रखी थी। काम निपटाने के बाद शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे वह गांव जाने के लिए मोहन नगर चौराहे पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो हेलमेट धारी बदमाश आए। खुद को सीआईडी अफसर बताकर झोला चेक करवाने का कहा। बताया क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी होने के कारण वह चैकिंग कर रहे हंै और तलाशी के दौरान झोले से 50 हजार की एक गड्डी लेकर रफूचक्कर हो गए। दोनों के जाने के बाद राठौर ने गड्डी नदारद देखी तो रिपोर्ट दर्ज की। मामले में संदिग्धों को तलाशा, लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं मिल सका।

सीसी टीवी से मदद नहीं

बदमाशों को तलाशने के लिए जांच अधिकारी डीएल मालीवाड़ ने क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। अधिकांश जगह रात में लाईट गुल होने के कारण कैमरे बंद होने से रिकार्डिंग नहीं मिली। एक जगह बदमाशों के फुटेज मिले, लेकिन काफी दूरी के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ससुराल वालों के तानों से परेशान युवक ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Sat Sep 4 , 2021
कायथा, अग्निपथ। थाना अंतर्गत लगने वाले समीपस्थ ग्राम सुमरा खेड़ा निवासी नंदकिशोर पांचाल ने विगत दिवस सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली थी वही नंदकिशोर की आत्महत्या के बाद परिजनों ने नंदकिशोर पांचाल के ससुराल वालों पर नंदकिशोर को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है इस संबंध में मृतक […]