सीएम आज करेंगे 86 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण

shivraj singh

समारोह में वर्चुअल शामिल होंगे, सारे काम स्मार्ट सिटी के

उज्जैन, अग्निपथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को उज्जैन स्मार्ट सिटी के 86 करोड़ 38 लाख रुपए के निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री लोकार्पण समारोह में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। नूतन स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले लोकार्पण समारोह में उच्चशिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा।

स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा 35 करोड़ 29 लाख रुपए की लागत से इंटिग्रेटेड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत निगरानी कैमरा लगाने, ट्रेफिक कंट्रोल सिस्टम, रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन सिस्टम, स्पीड वायलेशन सिस्टम, सार्वजनिक उदघोषणा सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बाक्स सिस्टम लगाया है। इसी तरह नूतन स्कूल परिसर में 35 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से एक ही परिसर में 7 शासकीय स्कूलों के लिए भवन और फर्नीचर की व्यवस्था की गई है।

गणेश कालोनी में 10 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से स्कूल निर्माण किया गया है। नए परिसर में 3 स्कूल संचालित होंगे। महाकालेश्वर मंदिर में 3 करोड़ 24 लाख रुपए की लागत से आकर्षक विद्युत सज्जा का काम किया गया है।

नूतन परिसर और गणेश कॉलोनी के स्कूल परिसर में 2 करोड़ रुपए की लागत से रूफ टॉप एनर्जी उत्पादन सिस्टम लगाया गया है। मेला कार्यालय की छत पर भी 100 किलो वॉट का व स्पोर्टस कांप्लेक्स की छत पर 60 किलो वॉट का सोलर एनर्जी सिस्टम लगाया गया है। इन सारे ही कार्यो का मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने जमीन मुक्त कराई : पार्टी ने गमलों पर कब्जा किया ?

Tue Sep 21 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। कलेक्टर ने उज्जैन का पूरे प्रदेश में मान बड़ा दिया है। जिसकी तारीफ खुद मुख्यमंत्री ने अ   पने टिवट्र पर की है। यह तारीफ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने पर हुई है। मगर, वहीं दूसरी तरफ भाजपा मुख्यालय पर इन दिनों दर्जन से ज्यादा गमले […]