सीमांकन करने गए दल पर ग्रामीणों ने लाठी-पत्थरों से किया हमला

राजस्व निरीक्षक व पटवारी घायल

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर से 4 किलोमीटर दूर समीपस्थ ग्राम पिपलिया सोनगरा में खेत का सीमांकन करने गए सीमांकन दल पर ग्रामीणों ने लाठी एवं पत्थरों से हमला बोल दिया जिससे राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी घायल हो गए जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार हेतु ले जाया गया पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया सोनगरा में शनिवार को दोपहर 3 बजे के लगभग राजस्व निरीक्षक विक्रम उईके, हल्का पटवारी नारायणसिंह मालवीय, सहायक जमील खान, कोटवार रामप्रसाद, कैलाश भिलाला एवं कमल भिलाला ग्राम पिपलिया में स्थित भूमि सवे क्रमांक 674/2 पर सीमांकन हेतु पहुंचे। राजस्व दल द्वारा जरीब चलाकर सीमांकन करने के दौरान तभी आरोपी बाबू पिता गंगाराम, भीमसिंह पिता मांगीलाल, लक्ष्मणसिंह पिता हजारी, बजेसिंह पिता हरजी, दलसिंह पिता सब्बा, कमल पिता गंगाराम एवं महेश पिता केसाजी सर्व जाति बंजारा निवासी बंजारा का डेरा पिपलिया सोनगरा द्वारा लाठी एवं पत्थरों से हमला कर दिया।

हमले में राजस्व निरीक्षक विक्रम उईके, पटवारी नारायणसिंह मालवीय एवं जमील खान घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु शासकीय चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक विक्रम उईके की रिपोर्ट पर उक्त लोगों के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 34, 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(ङ्क्र) में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बैंक में डकैती की योजना बनाते पांच वाहन चोर बदमाश गिरफ्तार

Sun Jun 12 , 2022
हथियारों सहित 11 मोटर सायकल जब्त देवास, अग्निपथ। कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियारों सहित चोरी की 11 मोटरसाइकलें बरामद की गई हैं। शहर में लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए देवास […]
बाइक चोरी

Breaking News