सीहोर व अनूपपुर कलेक्टर बदले:CM शिवराज के गृह जिले सीहोर की कमान चंद्र मोहन ठाकुर को मिली, पर्यटन बोड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर भेजा

भोपाल। राज्य सरकार ने सीहोर और अनूपपुर के कलेक्टर बदल दिए हैं। बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में उल्लेखनीय काम नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के कलेक्टर अजय गुप्ता को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है। अब यहां अनूपपुर कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर को पदस्थ किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है। इससे इससे पहले दमोह कलेक्टर को हटाया गया था। वजह उप चुनाव में बीजेपी को मिली हार के साथ काेरोना संक्रमण का बढ़ना था।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि सीहाेर में 957 एक्टिव केस हैं और संक्रमण दर का साप्ताहिक औसत 12% है। जबकि अन्य जिलों में संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। बताया जा रहा है कि किल कोरोना अभियान में गुप्ता ने सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहे थे। कोरोना की समीक्षा बैठक के दौरान भी मुख्यमंत्री कई बार उन्हें चेतावनी भरे लहजे में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दे चुके थे।

अनूपपुर में एक्टिव केस 8524 है। लेकिन चंद्रमोहन को यहां से हटाकर सीहोर भेजने की वजह कोरोना नहीं है। सरकार अमरकंटक को बड़े टूरिज्म के तौर पर प्रमोट करने का प्लान कर ही है। यही वजह है कि मुताबिक पर्यटन विकास बोर्ड में अपर प्रबंध संचालक सोनिया मीणा को अनूपपुर का कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब व्हाइट फंगस एक नई मुसीबत:पटना में 4 मरीज मिलने से हड़कंप; यह ब्लैक फंगस से ज्यादा संक्रामक, शरीर के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचाता है

Thu May 20 , 2021
पटना। अब तक ब्लैक फंगस (म्यूकर माइकोसिस) से जूझ रहे पटना में व्हाइट फंगस के मरीज मिलने से अफरातफरी मच गई है। ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मानी जाने वाली इस बीमारी के चार मरीज पिछले कुछ दिनों में मिले हैं। व्हाइट फंगस (कैंडिडोसिस) फेफड़ों के संक्रमण का मुख्य कारण […]